लोकसभा चुनाव 2019 में सियासी रण अपने चरम पर है। राजनीतिक पार्टियों के नेता विरोधी पार्टी के नेताओं के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे में कभी सपा के करीबी रहे नरेश अग्रवाल अब अखिलेश यादव पर हमलावर होने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। कुछ दिनों पहले ही नरेश ने अखिलेश यादव को कल का लौंडा कहा था। जिसके बाद यूपी की सियासत में अचानक से गर्मी बढ़ गई थी।
विज्ञापन
2 of 5
नरेश अग्रवाल, अखिलेश यादव, मायावती
नरेश अग्रवाल ने एक बार फिर हरदोई के संडीला में विरोधियों के खिलाफ जमकर बयानबाजी की है। व्यापारियों की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अखिलेश और माया पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
3 of 5
अखिलेश यादव,रामगोपाल यादव, नरेश अग्रवाल
पूर्व सीएम अखिलेश यादव के लिए कहा कि जो अपने पिता का नहीं हुआ, वह जनता का क्या होगा। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए बोले कि वह चुनाव बाद विदेश चली जाएंगी। उन्होंने कहा कि देश में रहना है तो भारत मां की जय कहना होगा। पूर्व सांसद ने कहा कि भारत हिन्दू राष्ट्र था और रहेगा।
4 of 5
अखिलेश यादव
कहा कि प्रधानमंत्री बनने का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है, मोदी भी उत्तर प्रदेश के ही सांसद हैं। पिछली बार की तरह ही इस बार भी मोदी को भारी जनसमर्थन मिलेगा। पूर्व सांसद ने कहा कि वह क्षेत्र की समस्याओं से परिचित हैं।
चुनाव के बाद वह समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण कराएंगे। नरेश अग्रवाल ने कहा कि यह मोदी की सशक्त विदेश नीति ही थी कि चीन भी सर्जिकल स्ट्राइक का खुलकर विरोध नहीं कर सका। पूर्व सांसद ने गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने को सरकार का सही निर्णय बताया।