फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशी का टिकट कटते ही हलचल तेज, एक नेता ने लिखा- ब्राह्मण हूं... फिर कही ये बातें

Tue, 26 Mar 2019 11:27 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
 डॉ. मुरली मनोहर जोशी, सुरेंद्र मैथानी (फाइल फोटो)
जोशी का टिकट कटने की सूचना मिलते ही भाजपाई दावेदार सक्रिय हो गए हैं। भाजपा उत्तर जिला इकाई अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी की तरफ से अपना बायोडॉटा सोशल मीडिया के जरिए वायरल कर दिया गया। इस बायोडाटा में चौंकाने वाला तथ्य है कि मैथानी ने अपना सरनेम शर्मा लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
 सुरेंद्र मैथानी (फाइल फोटो)
उन्होंने अपने नाम के आगे पंडित भी लिखा है और सरनेम में मैथानी के साथ शर्मा भी लिखा है। इस संबंध में जब मैथानी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके पिता का नाम पंडित सच्चिदानंद शर्मा था। यहां हलीम कालेज में उन्होंने पढ़ाई की है।
विज्ञापन

3 of 5
सांसद मुरली मनोहर जोशी (फाइल फोटो)
उनके स्कूली दस्तावेज में स्पष्ट हैै कि वह शर्मा ब्राह्मण हैं। कोई भी इसकी जांच कर सकता है। चूंकि उनका संबंध उत्तराखंड से है और मैथानी उनके गांव का नाम है, इसलिए बचपन में उनके पिता ने उनके नाम के साथ मैथानी लिखवा दिया था।

4 of 5
मुरली मनोहर जोशी (फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला
चुनाव के समय अचानक इस तरह का बायोडाटा जारी करना और उसमें यह जोर देकर बताना कि वह शर्मा ब्राह्मण हैं, इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। महानगर लोकसभा सीट पर भाजपा हमेशा से किसी ब्राह्मण को ही मैदान में उतारना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरेंद्र मैथानी
ऐसे में मैथानी खुलकर सामने आ गए हैं। मैथानी ने बताया कि वह किसी जाति, वर्ग को लेकर राजनीति नहीं कर रहे हैं, जो सच है, वही बताना चाहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें