फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी दंगल: बीजेपी ने काटा सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी का टिकट तो मच गई सियासी गलियारों में हलचल

Tue, 26 Mar 2019 06:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी, डॉ मुरली मनोहर जोशी (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव में कानपुर सीट की गिनती वीआईपी सीटों में होती है। पार्टी कोई भी हो इस सीट पर अपना प्रत्याशी चुनने से पहले कई बार सोचती है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस सीट का अलग रुतबा है। भाजपा सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी पत्ता अब इस सीट से साफ हो चुका है। खबर मिलते ही सियासी गलियारों में हलचल शुरु हो गई है। 
 
 
विज्ञापन

2 of 5
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद मुरली मनोहर जोशी - फोटो : amar ujala
कानपुर से भाजपा सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने कानपुर के मतदाताओं के नाम अपने एक लिखित संदेश में कहा है कि इस बार उन्हें कानपुर या किसी भी सीट से प्रत्याशी नहीं बनाया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल ने उन्हें आज ही यह जानकारी दी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी - फोटो : अमर उजाला
जोशी ने गंगा मेले में आने का अपना कार्यक्रम भी निरस्त कर दिया है। पहले प्रोटोकाल के तहत सूचना आई थी कि वह 25 को कानपुर पहुंच जाएंगे। जोशी का लिखित संदेश आने के बाद से पार्टी में चर्चाओं का बाजार गर्म है। काफी दिनों से जोशी को कानपुर से दुबारा चुनाव मैदान में उतारने को लेकर कयासबाजी चल रही थी।

 

4 of 5
सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी
यही वजह थी कि कोई और दावेदार इस सीट पर खुलकर सामने नहीं आ रहा था। पिछले दिनों जब जोशी कानपुर आए थे तब उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ ऐसे बैठक की थी, मानो फिर से चुनाव लड़ने जा रहे हों। अब नई सूचना के बाद यहां सुबह से हलचल बढ़ गई है। अब यहां पार्टी से कौन प्रत्याशी होगा, इसे लेकर कवायद चल रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी - फोटो : अमर उजाला
कहा जा रहा है कि एक दो दिन में नए प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी। सांसद जोशी कानपुर से पहली बार 2014 में लोकसभा प्रत्याशी बनाए गए थे। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल को शिकस्त दी थी। इस बार कांग्रेस ने फिर से श्रीप्रकाश को अपना प्रत्याशी बनाया है लेकिन जोशी उनके सामने नहीं होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें