फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Singh Yadav Funeral: भाजपा नेता के गले लग फूट-फूटकर रोए अखिलेश, अंतिम दर्शन को सैफई में उमड़ा जनसैलाब

Tue, 11 Oct 2022 05:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
विज्ञापन
1 of 10
मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को उनके पैतृक निवास स्थान सैफई में अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार को हो गया था। वे कई बीमारियों से ग्रसित थे और लगभग एक महीने पहले भर्ती कराए गए थे। सोमवार शाम को ही उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास इटावा के सैफई पहुंच गया। वहां कल शाम से उनके अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लगा हुआ था। वहीं, नेता जी की अंत्येष्टि से पहले भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अखिलेश को गले से लगाया तो वह फूट-फूटकर रोने लगे।
विज्ञापन

2 of 10
Mulayam Singh Yadav Funeral - फोटो : अमर उजाला
उनके अंतिम संस्कार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम सैफई जाकर मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

3 of 10
Mulayam Singh Yadav Funeral - फोटो : ANI
इसके बाद मंगलवार सुबह भी सीएम योगी सैफई पहुंच गए। उनके अलावा प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी पहुंच गए। उन्होंने अखिलेश यादव के हाथों को अपने हाथ में लेकर उन्हें सांत्वना दी।

4 of 10
अखिलेश के गले लगकर रोए सांसद वरुण गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
अखिलेश के गले लगकर रोए वरुण गांधी
इनके अलावा सपा सांसद जया प्रदा, अभिनेता अभिषेक बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी, सुब्रत राय सहारा, भाजपा सांसद वरुण गांधी, राजनेता शरद यादव, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल व योग गुरु बाबा रामदेव ने भी समाजवादी नेता के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा सांसद वरुण गांधी के गले लग अखिलेश रोए।
विज्ञापन

5 of 10
नेता जी की अंतिम यात्रा पर सैफई में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी और इटावा जिलों के लोगों का जनसैलाब कल से उनके अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ा। इस दौरान 'मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद', 'नेता जी अमर रहें' के नारों से सैफई गूंजता रहा।
विज्ञापन

6 of 10
Mulayam Singh Yadav Funeral - फोटो : अमर उजाला
अभी तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग पहुंचे सैफई
समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व रक्षामंत्री 'धरतीपुत्र' मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए सैफई में जनसैलाब उमड़ पड़ा। बताया जा रहा है कि अभी तक लगभग डेढ़ लाख लोग पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

7 of 10
अंतिम सफर पर मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा संरक्षक की अंतिम यात्रा में लोग सभी अपने नेता का अंतिम दर्शन करने के लिए बेताब नजर आए। लोगों में एक-दूसरे को धकेलकर आगे बढ़ने की होड़ मची रही।

8 of 10
नेताजी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा सैलाब - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धांजलि देने के लिए कतारों में रहे आम और खास लोग
मंच पर सांसद से लेकर विधायक और यहां तक कि बड़े नेता भी लाइन में रहे। जिनमें यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री असीम अरुण, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, देवेंद्र सिंह भोले, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडु ने भी लाइन में लगकर ही मंच श्रद्धाजंलि अर्पित की।

9 of 10
मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार के लिए लाखों लोगों की भीड़ जुटी। - फोटो : अमर उजाला

बेतहाशा भीड़ से पंडाल में बेहोश हुए लोग

लोगों में नेताजी की आखिरी बार देखने की ऐसी लालसा थी कि पंडाल में लगे खंभे पर चढ़ गए और फोटो खींचते रहे वीडियो बनाते रहे। भीड़ बढ़ने से मची अफरा-तफरी और उमस से पंडाल में तीन-चार लोग बेहोश हो गए। आनन-फानन उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

10 of 10
अंतिम सफर पर मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

लोगों के सब्र का टूटा बांध तो रामगोपाल ने की मार्मिक अपील

अपने नेताजी को श्रद्धाजंलि देने के लिए मंच तक न पहुंच पाने वाले लोगों के सब्र का बांध टूट गया।लोग बैरिकेडिंग के नीचे और ऊपर से निकलकर मंच की तरफ बढ़ने लगे।इसको देखकर कमिश्नर डॉ. राजशेखर के आग्रह पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने माइक संभालकर लोगों से मार्मिक अपील की,लेकिन भीड़ अपने नेताजी के पास पहुंचने के लिए थम ही नहीं रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें