दिवाली के अवसर पर इटावा के सैफई में यादव परिवार एक जुट दिखा। यादव परिवार के मुखिया मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, धर्मेंद्र, तेज प्रताप, अभिषेक यादव एक साथ नजर आए। इससे परिवार के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी खुशी का माहौल दिखा।
लंबे समय से मुलायम परिवार में चली रही अनबन के बाद ये पहला अवसर है जब पूरा परिवार एक साथ सामने आया। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पहली बार बुधवार को प्रोफेसर रामगोपाल यादव के घर खुद चलकर गए थे। रामगोपाल ने भी पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। दोनों के बीच बंद कमरे में घंटे भर बातचीत हुई थी। मुलायम और रामगोपाल, दोनों ने ही हालांकि बातचीत का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया था।
#UttarPradesh: Mulayam Singh Yadav, Shivpal Yadav and Akhilesh Yadav celebrate #Diwali together in Etawah. pic.twitter.com/FH5YwS5BDH
— ANI UP (@ANINewsUP) October 19, 2017