फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर सैफई में एकजुट दिखा पूरा ‘यादव परिवार’, मुलायम-रामगोपाल के बीच हुई 'गुप्त मंत्रणा'

Thu, 19 Oct 2017 04:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दीपावली पर एक साथ यादव परिवार
विज्ञापन
दिवाली के अवसर पर इटावा के सैफई में यादव परिवार एक जुट दिखा। यादव परिवार के मुखिया मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, धर्मेंद्र, तेज प्रताप, अभिषेक यादव एक साथ नजर आए। इससे परिवार के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी खुशी का माहौल दिखा। 
विज्ञापन


लंबे समय से मुलायम परिवार में चली रही अनबन के बाद ये पहला अवसर है जब पूरा परिवार एक साथ सामने आया। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पहली बार बुधवार को प्रोफेसर रामगोपाल यादव के घर खुद चलकर गए थे। रामगोपाल ने भी पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। दोनों के बीच बंद कमरे में घंटे भर बातचीत हुई थी। मुलायम और रामगोपाल, दोनों ने ही हालांकि बातचीत का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया था। 
विज्ञापन
#UttarPradesh: Mulayam Singh Yadav, Shivpal Yadav and Akhilesh Yadav celebrate #Diwali together in Etawah. pic.twitter.com/FH5YwS5BDH — ANI UP (@ANINewsUP) October 19, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें