फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती और राजनाथ को दी जाएंगी मुलायम-अखिलेश की SUV गाड़ियां

Sat, 15 Jul 2017 08:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
मुलायम और अखिलेश का काफिला अब घटेगा
मुलायम और अखिलेश के काफिले से तीन-तीन एसयूवी गाड़ियां सरकार ने वापस लेने का निर्णय योगी सरकार ने लिया है। यह निर्णय एसयूवी गाड़ियों की मांग अधिक होने के चलते लिया गया है। सूत्रों की मानें तो मुलायम और अखिलेश के काफिले से कटौती कर ली जाने वाली गाड़ियों को मायावती और राजनाथ सिंह के काफिले में शामिल किया जाएगा।  
विज्ञापन

2 of 4
राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री के हैसियत से यह गाड़ियां दी जाएंगी। वहीं, मायावती के काफिले में दो एसयूवी दी जाएंगी। राज्य संपत्ति अधिकारी का कहना है कि एसयूवी की मांग अधिक है और विभाग के पास इतनी गाड़ियां नहीं हैं जिसे दूसरे नेताओं की मांग को पूरा किया जा सके। इस लिए यह कटौती करनी पड़ रही है।  
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से इन दोनों नेताओं के काफिले में वन प्लस फाइव एसयूवी गाड़ियां हैं। राज्य संपत्ति अधिकारी योगेश शुक्ला ने बताया कि सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को एक जैसी गाड़ियां दी जा रही हैं।   
विज्ञापन

4 of 4
मुलायम और अखिलेश
अखिलेश और मुलायम सिंह के पास तीन-तीन गाड़ियां अधिक थीं। ये गाड़ियों पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले में स्कॉर्ट के रूप में चलती हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य गाड़ी, जिसमें अखिलेश और मुलायम चलते हैं उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, जो एसयूवी गाड़ियां उनके काफिले से ली जा रही हैं उनके स्थान पर एंबेस्डर गाड़ियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि अब सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के काफिले में एक समान गाड़ियां रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें