गांधी जयंती के दिन से शुरू हुई गांधी संकल्प यात्रा के पांचवें दिन रविवार को सांसद सत्यदेव पचौरी शाम के समय पदयात्रा पर निकले। यात्रा के दौरान जगह-जगह गंदगी मिलने पर उन्होंने अपना गुस्सा अपनी ही पार्टी के पार्षदों पर उतारा। सांसद की यात्रा वार्ड 55 गुजैनी से शाम 5 बजे शुरू हुई।
विज्ञापन
2 of 5
सांसद पचाैरी ने किया स्मार्ट सिटी का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
उम्मीद के मुताबिक बर्रा, रतनलाल नगर और गुजैनी क्षेत्रों में जिधर से यात्रा गुजरी, उधर ही गंदगी का अंबार मिला। जगह-जगह कूड़े, गंदगी और प्लास्टिक के ढेर देख-देखकर परेशान सांसद का गुस्सा आखिरकार उस समय फट पड़ा जब वह रतनलाल नगर और बर्रा के बीच बने मां काली मंदिर के पास पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 5
सांसद सत्यदेव पचौरी
- फोटो : अमर उजाला
यहां नवरात्र के समय भी कूड़े का अंबार लगा देखकर उन्होंने पार्टी की क्षेत्रीय पार्षद (वार्ड 34) विधि राजपाल पर जमकर नाराजगी जाहिर की। कहा, यदि पार्षद अपने क्षेत्र में सफाई कार्य तक नहीं करा पा रहे हैं।
4 of 5
सांसद सत्यदेव पचौरी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ
- फोटो : अमर उजाला
पचौरी बोले ऐसे में उन्हें पार्षदी छोड़ देनी चाहिए। भाजपा में काम करने आए तो मौज करने नहीं। उन्होंने गुजैनी वार्ड 54 के भाजपा से पार्षद अनिल वर्मा को भी नसीहत दी।
सत्यदेव पचौरी पद यात्रा के दौरान
- फोटो : अमर उजाला
जोनल अधिकारी को फोन पर चेतावनी दी कि कल तक पूरा कूड़ा हट जाना चाहिए वरना कूडे़ के ढेर पर ही धरना दूंगा। इसके बाद बर्रा 6 मंदिर के पास माली से पालीथिन जब्त की। पचौरी ने ठेले वालों से पालिथीन का इस्तेमाल न करने को कहा।