फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा पंडालों में बंगाली पूजन देख भक्ति में सराबोर हुए भक्त, कोलकाता के कलाकारों ने बांधा समा

Sun, 06 Oct 2019 10:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
दुर्गा पूजा में मां की आरती - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के दुर्गा पूजा पंडालों में रविवार को सुबह मां भवानी की आरती हुई। इसके बाद पुष्पांजलि हुई और शुरू हुआ उत्सव। दोपहर में नवमी लगते ही बंगाली समाज की ओर से दोपहर 1:57 से लेकर 2:45 बजे तक संधि पूजा कर मइया का गुणगान किया गया। शाम को पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहीं।

 
विज्ञापन

2 of 5
दुर्गा पूजा - फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि बंगाली समाज चार से आठ अक्तूबर तक दुर्गा पूजा उत्सव मना रहा है। इसी क्रम में श्रीश्रीसार्वजनिन दुर्गा पूजा शास्त्री नगर-विजय नगर में सुबह मां भवानी की आरती हुई। इसके बाद संधि पूजा के समय पूरा पंडाल भक्तों की भीड़ से खचाखच भर गया। मौका था संधि पूजा।

 
विज्ञापन

3 of 5
दुर्गा पूजा में मां की आरती - फोटो : अमर उजाला
बंगाली पूजा में संधि पूजा का विशेष महत्व होता है। यह पूजा अष्टमी और नवमी के मिलन पर होती है। चार दिनों की पूजा-अर्चना में इस बार पूजा को करने के लिए बड़ी संख्या में बंगाली समाज के लोग पहुंचते हैं। श्रीश्रीबारवारी दुर्गा पूजा अनुष्ठान समिति की ओर से 155वां दुर्गा पूजा उत्सव एबी विद्यालय मालरोड में मनाया जा रहा है।

 

4 of 5
मां दुर्गा की आरती - फोटो : अमर उजाला
सुबह महाअष्टमी की पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद संधि पूजा हुई। इसके बाद पुष्पांजलि कर भोजन कराया गया। बाल निकुंज, स्वरूप नगर में होने वाली पूजा इस बार मोतीझील प्रांगण में हो रही है।  सार्वजनिक आर्यनगर दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों की ओर से संधि पूजा की गई। इसके बाद म्यूजिकल संगीत ड्रामा हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मां की आरती करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
जिसमें कोलकाता केकलाकारों ने प्रस्तुति दी। सचिव शताब्दी बोस की देखरेख में दिनभर में सभी आयोजन हुए।  बंगीय परिषद की ओर से मॉडल टाउन पांडुनगर में 50वां दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। शोक नगर की दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से नारी शक्ति पर आधारित ड्रामा और धार्मिक किए गए। इसकेअलावा अर्मापुर स्टेट में गुरुद्वारा के पास, फूलबाग किला के पास,किदवई नगर बाबूपुरवा मैदान के पास, चकेरी में काली बाड़ी मंदिर के पास, श्याम नगर में हरिहर धाम के पास में दुर्गा पूजा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें