चित्रकूट में देर शाम सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने वाले को मोहल्ले के लोगों ने दौड़कर पकड़ लिया इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। मौके से दो अन्य आरोपी तमंचा समेत भागने में सफल रहे। हत्या के पीछे मृतक के परिजनों ने हत्यारोें के परिवार से पुराना विवाद बताया है। दो पुलिस टीमें भागे आरोपियों की तलाश कर रहीं हैं।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
सोमवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे शंकर बाजार कर्वी निवासी छोटू सोनी 24 पुत्र जगमोहन सोनी व उसका भाई हरिश्चचंद्र शहर के बल्दाऊगंज स्थित बीआरसी के पास अपनी सराफा की दुकान को बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। जब यह दोनो भाई शंकर बाजार के गंगा जी रोड स्थित दिवाकर हास्पिटल के पास पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद तीन युवकों ने व्यापारियों को रोककर गालीगलौज शुरु की।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
इसका विरोध करते ही हमलावरों में एक युवक ने तमंचे से छोटू सोनी के पेट में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा भाई बाइक समेत नीचे गिर गया। इसके बाद हमलावर भागने लगे तो आसपास के लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। अन्य भाग निकले।
4 of 5
डेमो पिक
पकड़े गए आरोपी का नाम आशाराम पुत्र राममिलन निवासी पैलानी बांदा बताया गया है। मौके पर पुलिस अधीक्षक मनोज झा, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी व कोतवाल अनिल सिंह ने जाकर निरीक्षण किया। पकड़े गए आरोपी से पूंछताछ की गई है।
मृतक सराफा व्यापारी पांच भाइयों में सबसे बड़ा है। मां चंदा देवी ने रोते हुए बताया कि रामस्वरूप नामक व्यक्ति से कुछ साल पहले व्यापारिक लेनदेन का विवाद चल रहा था। संभावना है कि यह हत्या उसी के कारण की गई है। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अभी अन्य आरोपी के नाम नहीं बताए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।