फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mechanic Murder Case: ईंट से सिर कुचला...खून से सनी जंजीर भी मिली, चोरी-आशनाई व नशेबाजी के एंगल से हो रही जांच

Tue, 07 Jan 2025 06:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मामले में छोटे भाई नायाब की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कॉल डिटेल व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। चार्जिंग सेंटर से काफी सामान भी गायब है। पुलिस नशेबाजी, आशनाई के साथ-साथ चोरी या लूट के लिए हत्या के एंगल को खंगाल रही है।
विज्ञापन
1 of 9
Mechanic Murder Case - फोटो : amar ujala
कानपुर में बिधनू के रमईपुर में सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता की मार्केट में बने ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर के अंदर मैकेनिक की ईंट से सिर कूच कर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह ई-चार्जिंग सेंटर खुलने पर उसका खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा मिला। पास में ही खून से सनी लोहे की जंजीर, ईंट व दो ताले भी मिले।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड बुलाकर घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य इकठ्ठा किए। छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आवास विकास हंसपुरम निवासी रविशंकर गुप्ता नगर पंचायत में अधिशासी अभियंता पद से सेवानिवृत्त है।
विज्ञापन

2 of 9
Mechanic Murder Case - फोटो : amar ujala
मार्केट का निर्माण करा रहे हैं सेवानिवृत्त अभियंता
वह रमईपुर एसबीआई बैंक शाखा के बगल में मार्केट का निर्माण करा रहे हैं। इसी में उन्होंने ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर खोल रखा है। रविशंकर ने बताया कि बिधनू निवासी उनका चालक नीरज यादव अक्सर उनकी बोलेरो कार में काम कराने के लिए जाजमऊ निवासी मैकेनिक मो. शहाब उर्फ सोनू (38) के पास ओरियारा गांव स्थित न्यू औतार मोटर्स ले जाता था।
विज्ञापन

3 of 9
Mechanic Murder Case - फोटो : amar ujala
रात 10:30 बजे तक शहाब  संपर्क में था
उसी के साथ रविवार शाम शहाब कार गैराज खोलने की बात करने मार्केट आया। रात में उसने चार्जिंग सेंटर पर ही रुकने की बात कही, तो रवि ने अपना ई-रिक्शा चार्ज कर रुकने वाले कुल्हौली निवासी विजय मौर्य को फोन कर रुकने के लिए मना कर दिया। रवि के अनुसार रात 10:30 बजे तक शहाब उनके संपर्क में था।

4 of 9
Mechanic Murder Case - फोटो : amar ujala
तीन खाली देशी शराब के पौवे पड़े मिले
सोमवार सुबह विजय जब ई-रिक्शा लेने के लिए स्टेशन पहुंचा, तो शटर खोलते ही शहाब का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। दीवारों में खून के छीटे पड़े हुए थे। खून से सनी जंजीर, ताले व ईंट के अलावा तीन खाली देशी शराब के पौवे भी पड़े हुए थे।
विज्ञापन

5 of 9
Mechanic Murder Case - फोटो : amar ujala
कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है पुलिस
रविशंकर की सूचना पर एडीसीपी साउथ महेश कुमार, एसीपी घाटमपुर रंजीत सिंह सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एडीसीपी ने बताया कि छोटे भाई नायाब की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कॉल डिटेल व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

6 of 9
Mechanic Murder Case - फोटो : amar ujala
चोरी, आशनाई व नशेबाजी के एंगल से हो रही जांच
मार्केट मालिक रविशंकर ने बताया कि चार्जिंग सेंटर से काफी सामान भी गायब है। इसमें चार नए छत के पंखे, इन्वर्टर और बैटरी के साथ एक कामर्शियल गैस सिलिंडर शामिल हैं। साथ ही मृतक का भी मोबाइल पुलिस को नहीं मिला है। चूंकि मृतक का तलाक हो चुका था और उसके किसी अन्य महिला से भी संबंध होने की बात कही गई है। ऐसे में पुलिस नशेबाजी, आशनाई के साथ-साथ चोरी या लूट के लिए हत्या के एंगल को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

7 of 9
Mechanic Murder Case - फोटो : amar ujala
मृतक का अपने परिवार से ज्यादा संपर्क नहीं था
छोटे भाई नायाब ने बताया कि शहाब अपने परिवार से ज्यादा संपर्क नहीं रखता था। परिवार में पिता फरीद, मां शाहीन बानो और चार भाइयों में शहाब दूसरे नंबर का था। दो वर्ष पहले बर्रा दो नई बस्ती का मकान बेचकर परिवार के सभी लोग जाजमऊ में रहने लगे थे। शहाब का पांच साल पहले पत्नी सोफिया से तलाक हो गया था। इसके बाद से शहाब शराब का लती हो गया था। उसका आठ वर्षीय बेटा यूनुस दादी शाहीन बानो के साथ रहता है।

8 of 9
Mechanic Murder Case - फोटो : amar ujala
घटनास्थल से पांच सौ मीटर दूर आरा मशीन में दो बार पहुंचा खोजी कुत्ता
जांच के लिए पहुंचा पुलिस का खोजी कुत्ता घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर रौतारा रोड स्थित आरामशीन के पास जाकर रुक गया। दोबारा घटनास्थल से दुर्गंध के आधार पर कुत्ता आगे की गली से होकर पांच सौ मीटर दूर तक चक्कर काटने के बाद नई सोसाइटी के पास से होते हुए फिर आरा मशीन के पास आकर रुक गया। मार्केट के अंदर और बाहर दो कैमरे लगे थे। कैमरे के कनेक्शन वायर हटे हुए थे। फिलहाल पुलिस ने मार्केट में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, लेकिन रात में घना कोहरा होने से कुछ स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

9 of 9
Mechanic Murder Case - फोटो : amar ujala
तीन लोगों के ई-रिक्शा होते थे चार्ज
रमईपुर स्थित चार्जिंग सेंटर में तीन लोगों के ई-रिक्शा चार्जिंग के लिए खड़े होते थे। मार्केट मालिक रविशंकर ने बताया कि कुल्हौली निवासी विजय मौर्या, रमईपुर निवासी असलम और न्योरी गांव निवासी विजय यादव के ई-रिक्शा चार्जिंग के लिए खड़े होते थे। विजय ही सुबह अपना ई-रिक्शा लेने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें