Weather News: ला-नीना के सक्रिय होने से ठंड लंबे समय तक खिंच जाएगी। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के निकलने के बाद हिमालयी बर्फबारी और बारिश की ठंडक मैदानी इलाकों में उत्तर पश्चिमी हवाएं लाएंगी। एक बार फिर ठंड बढ़ेगी। तापमान
कानपुर में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान और रात का न्यूनतम तापमान दोनों सामान्य से 3.2 डिग्री कम रहे। पश्चिमी विक्षोभ के आने से बादल छाए रहे। हवा की रफ्तार भी सुस्त रही। माहौल में नमी और ठंड तो रही लेकिन गलन कम हो गई। सीएसए के मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले पांच दिनों में कड़ाके की ठंड बने रहने के आसार हैं, लेकिन बारिश नहीं होगी।
विज्ञापन
2 of 5
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के निकलते ही हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी। इससे ठंड में फिर तेजी आएगी। इसके अलावा मौसम विज्ञानियों ने ला-नीना के सक्रिय होने के आसार बताए हैं। इससे ठंड लंबे समय तक खिंच सकती है। बादलों की वजह से शनिवार को दिन भर धुंध रही। सुबह सात बजे दृश्यता सामान्य दो किमी के स्थान पर 200 मीटर रही है।
विज्ञापन
3 of 5
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
एक और पश्चिमी विक्षोभ आएगा
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ आ गया है। इसके साथ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की नमी आ रही है। इससे बादल आ गए हैं और तापमान में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ आएगा। उन्होंने बताया कि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में अफगानिस्तान के ऊपर 3.1 से 9.4 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती घेरे के रूप में स्थित है।
4 of 5
kanpur weather update
- फोटो : ani
ला-नीना के सक्रिय होने से खिंचेगी ठंड
इसके अलावा उत्तर भारत के ऊपर 12.6 किमी की ऊंचाई पर जेट स्ट्रीम सक्रिय है। जेट स्ट्रीम की मुख्य हवाओं की गति 120 नॉट तक दर्ज की गई है। यही हवाएं पश्चिमी विक्षोभ लाती हैं। डॉ. पांडेय ने बताया कि ला-नीना के सक्रिय होने से ठंड लंबे समय तक खिंच जाएगी। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के निकलने के बाद हिमालयी बर्फबारी और बारिश की ठंडक मैदानी इलाकों में उत्तर पश्चिमी हवाएं लाएंगी। एक बार फिर ठंड बढ़ेगी।
15 सालबाददिसंबरकाऔसततापमान 24 डिग्रीकेपार
दिसंबर का औसत तापमान 15 साल के बाद फिर 24 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। सीएसए के मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 के दिसंबर का औसत तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके पहले वर्ष 2008 में दिसंबर का औसत तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसके बाद वर्ष 2023 तक दिसंबर का औसत तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा है।