फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट लेकर पुलिसवाला बोला 140 रुपये बाद में दे दूंगा, भड़के दुकानदार ने खींच कर मारा डंडा

Sun, 13 Jan 2019 09:07 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर के गोविंद नगर में शनिवार रात मीट के पैसों को लेकर दुकानदार अनिल और सिपाही के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि अनिल ने सिपाही को डंडे से पीट दिया। बचाव में सिपाही ने भी हाथ-पैर चलाए। पुलिस अनिल को पकड़ कर थाने लेकर आ रही थी तो रास्ते में अनिल के कर्मचारियों व आसपास के लोगों ने पुलिस कर्मियों को घेर कर धक्का-मुक्की की। थाने का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस ने भीड़ को लाठियां पटक कर खदेड़ दिया।
विज्ञापन


गोविंद नगर में नटराज टॉकीज के पास अनिल की मीट की दुकान है। रात में गोविंद नगर थाने के सिपाही गोविंद ने 640 रुपये का मीट खरीदा। 500 रुपये देकर कहा कि बाकी पैसा रविवार को दे देगा। इस पर विवाद हो गया। अनिल ने सिपाही को डंडा मार दिया।
विज्ञापन

सिपाही ने यूपी-100 और थाने में फोन कर सूचना दी

सिपाही ने यूपी-100 और थाने में फोन कर सूचना दी। थाने के पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर आरोपी अनिल को दबोच लिया। पुलिसकर्मी उसे लेकर थाने की तरफ जा रहे थे, तभी भीड़ ने हंगामा व पुलिसकर्मियों को घेर कर धक्का-मुक्की कर दी।

थाने के बाहर हंगामा करने पर पुलिस ने भीड़ को लाठियां पटक कर खदेड़ दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें