फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्यार में पागल लड़की ने युवक पर डाला था तेजाब, युवती को कोर्ट ने भेजा जेल

Thu, 30 Jan 2020 11:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
घटना के बाद गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में डेयरी संचालक पर तेजाब फेंकने वाली युवती को बुधवार शाम पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। युवती ने गुनाह कबूल कर लिया है। उधर, तेजाब से झुलसे युवक का लखनऊ के एक नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत सामान्य है। 
 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
तेजाब पीड़ित के हालचाल लेतसिपा नेता सुनील - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के मौरावां क्षेत्र के गोनामऊ गांव निवासी रोहित यादव ने क्षेत्र में दूध कंपनी की डेयरी ले रखी है। मंगलवार भोर में डेयरी की सफाई करते समय वहां पहुंची पड़ोस की युवती ने उस पर तेजाब उड़ेल दिया। तेजाब से रोहित के चेहरे का कुछ हिस्सा व गर्दन, पीठ और हाथ झुलस गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस को तहरीर देते पीड़ित युवक के पिता - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में नर्सिंग होम में भर्ती कराया। रोहित के पिता महादेव यादव की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज युवती को गिरफ्तार कर लिया था।

 

4 of 5
घटना के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उसके माता पिता के सामने उससे पूछताछ की गई। मौरावां थानाध्यक्ष राजेंद्र रजावत ने बताया कि युवती ने तेजाब डालने की बात स्वीकार की है। युवती ने बताया कि युवक उससे पहले बातचीत करता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीड़ित रोहित - फोटो : अमर उजाला
बाद में वह दूसरी लड़की के संपर्क में आ गया। उससे दूरी बनानी शुरू कर दी थी। इसी वजह से उसने युवक को सबक सिखाने की ठानी थी। एसओ ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के बाद युवती को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें