फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साथ जीना चाहती थी प्रेमिका, जान देने की बारी आई तो टूटी हिम्मत; प्रेमी फंदे से लटका, पास ही रोती रही युवती

Mon, 02 Jun 2025 01:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर देहात में प्रेमी का शव फंदे से लटका मिला, जबकि प्रेमिका पास ही रोती मिली। साथ मरने का इरादा था, लेकिन प्रेमिका की अंतिम समय में हिम्मत टूट गई। युवक के परिजन ने युवती के परिजन पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
1 of 10
kanpur suicide - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में पेड़ पर रस्सी के दो फंदे थे। एक पर युवक का शव लटका हुआ था। दूसरा फंदा खाली था। पास में ही युवती बैठी रो रही थी। यह दोनों प्रेमी-प्रेमिक थे। इनका साथ मरने का इरादा था, लेकिन प्रेमिका की हिम्मत टूट गई। 

प्रेमी मौत के फंदे पर झूल गया। मामला गजनेर थाने के त्रिवेदिन पुरवा का है। रविवार सुबह करीब पांच बजे रोती हुई प्रेमिका ने अपने प्रेमी के गांव के एक युवक को फोन करके पूरी घटना बताई तो लोग मौके पर पहुंचे। मौके से मिले बैग में दोनों के कपड़े और सिंदूर का एक पैकेट मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। 

पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि दोनों शादी करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन प्रेमी ने अचानक साथ में जान देने की बात कही। ऐन मौके पर उसकी हिम्मत जवाब दे गई और वह फंदे से नहीं लटकी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 10
घटनास्थल पर पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद
वहीं, प्रेमी के परिजन ने प्रेमिका के परिवार पर उसकी हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। सीओ सदर संजय वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों शनिवार देर रात कानपुर नगर से गजनेर आए थे। युवक के परिजन ने तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन

3 of 10
घटनास्थल पर पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद
पांच साल से दोनों में चल रहा था प्रेम-प्रसंग, शादी के लिए तैयार नहीं थे युवती के परिजन 
पुलिस की जांच में पता चला कि प्रेमी बलवीर सिंह (23) कानपुर नगर के रेउना थाना क्षेत्र के अजगरपुर का रहने वाला था। वह शनिवार देर रात कानपुर नगर के कल्याणपुर से प्रेमिका को लेकर निकला था। दोनों में पांच साल प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। 

 

4 of 10
घटनास्थल पर गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
बेटे की मौत की जानकारी पर कानपुर से पिता राम सजीवन, मां माया, चचेरा भाई सत्यवीर, ममेरा भाई गोविंद और भतीजा दिनेश मौके पर पहुंचे। बलवीर के ममेरे भाई गोविंद ने बताया कि वह तीन माह से गुरुग्राम में बाइक टैक्सी चला रहा था। रविवार सुबह पांच बजे हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र निवासी प्रेमिका ने गांव निवासी मनोज को फोन कर बलवीर के आत्महत्या करने की जानकारी दी। बलवीर कब गुरुग्राम से आया पता नहीं। 
विज्ञापन

5 of 10
घटनास्थल पर गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
साथ जीना चाहती थी प्रेमिका, जान देने की बारी आई तो टूट गई हिम्मत
कानपुर देहात के त्रिवेदिनपुर में आंखों के सामने प्रेमी को फंदा लगाकर जान देने के बाद प्रेमिका गुमसुम है। वह प्रेमी के साथ जीना चाहती थी। उससे शादी करने के लिए घर से निकली थी। मौके पर मिले बैग में दोनों के कपड़े और सिंदूर का पैकेट इसकी गवाही भी दे रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में उसने कहा है कि जब प्रेमी ने साथ जान देने की बात कही, तो वह तैयार हो गई, मगर खुद को इसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं कर पाई। फंदे से लटकते वक्त उसकी हिम्मत टूट गई।
विज्ञापन

6 of 10
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में प्रेमिका ने बताया कि उसके परिजन प्रेमी से शादी के लिए तैयार नहीं थे। वह बलवीर से शादी करना चाहती थी। शनिवार को वह बलवीर के साथ उसकी बाइक पर बैठकर घर से शादी करने के लिए निकली थी। रात में त्रिवेदिनपुरवा के पास बलवीर उससे साथ जान देने के लिए कहने लगा। इस पर वह राजी हो गई। उन्होंने रस्सी के दो फंदे बनाए। पेड़ से लटकाए। 

 
विज्ञापन

7 of 10
kanpur suicide - फोटो : संवाद
एक फंदे पर प्रेमी ने लटक कर जान दे दी। मगर वह स्वयं को समाप्त करने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। रेउना के अजगरपुर निवासी बलवीर सिंह के फुफेरे भाई सर्वेश की शादी पांच साल पहले हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र में हुई थी। फुफेरे भाई के साथ उसकी ससुराल में जाने के दौरान बलवीर के संबंध चचेरी साली से बन गए। 
 

8 of 10
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
दोनों का प्यार परवान चढ़ने पर उनके रिश्ते की भनक परिजन के कानों तक पहुंच गई। करीब तीन माह पहले परिजन ने प्रेमिका को उसके भाई के पास कानपुर के कल्याणपुर भेज दिया। इधर, बलवीर भी गुरुग्राम में कमाने के लिए निकल गया। इस दौरान दोनों फोन से संपर्क में रहे।

 

9 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
घटना की तह तक जाने के लिए प्रेमी-प्रेमिका के मोबाइल की जांच कराएगी पुलिस
पुलिस को घटना स्थल से प्रेमी का मोबाइल मिला है। पुलिस ने प्रेमिका का भी मोबाइल जब्त किया है। पुलिस घटना की तह तक पहुंचने के लिए दोनों फोन की जांच करवाएगी। दोनों के मोबाइल नंबर की सीडीआर भी निकलवा रही है।

 
विज्ञापन

10 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
प्रेमी के परिजन ने रखा था शादी का प्रस्ताव
हमीरपुर के बिकुआ का डेरा निवासी गोविंद ने बताया कि ममेरे भाई बलवीर और उसकी प्रेमिका के संबंध के बारे में परिजन को जानकारी थी। इस पर भाई के परिजन ने प्रेमिका के परिजन से दोनों का विवाह करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन प्रेमिका के परिजन रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें