Chitrakoot Accident News: चित्रकूट जिले में चालक को झपकी आने से पिकअप दूसरी तरफ चली गई। इससे वह सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार पांच लोगों की मौत हो गई, छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Chitrakoot News : चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र के भखरवार मोड के पास पिकअप और डीसीएम की सीधी भिडंत में पिकअप चालक सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें तीन बैंड बाजा पार्टी के सदस्य, एक बराती है। सभी मृतक नवयुवक हैं। एक युवक की तो पांच मई को ही शादी हुई थी।
बल्हौरा निवासी हसनैन ने बताया कि उसका भाई कौनेन अली (27) पड़ोसी मुन्ना अली की बरात में जा रहा था। तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई। इसमें भाई की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बताया कि भाई की पांच मई को शादी हुई थी।
विज्ञापन
2 of 11
मृतक बच्चा का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
मऊ थाना क्षेत्र के सखौंहा निवासी मृतक बच्चा (45) के तीन बेटा रामबाबू, छोटू, सचिन और तीन बेटी केतकी, क्रांति, किरन व पत्नी सुइया देवी हैं। मृतक बैंड पार्टी में बैंजो बजाने का काम करता था। जो रजवा उर्फ भइयन के बैंड पार्टी में काम करता था।
विज्ञापन
3 of 11
मृतक संतराम की फाइल फोटो
- फोटो : परिजन
सखौंहा निवासी देवनाथ ने बताया कि उसके चाचा संतराम (38) के एक बेटा अनुज कुमार व तीन बेटी मानवी, मानसी, शालिनी और पत्नी गुडिया उर्फ संतोषी देवी हैं। मृतक बैंड पार्टी में हार्न मशीन बजाने का काम करता था।
4 of 11
मृतक राम साहू की फाइल फोटो
- फोटो : परिजन
बल्हौरा निवासी पिकअप चालक रामू साहू (32) गांव के ही मुन्ना अली की बारात में पिकअप लेकर जा रहा था। जो बांदा जिले के कालिंजर जा रही थी। उसकी पत्नी सोनिया देवी व छह माह की बेटी है।
विज्ञापन
5 of 11
मृतक दुर्गा रैदास की फाइल फोटो
- फोटो : परिजन
हन्ना विनैका निवासी रामभजन ने बताया कि उसका भाई दुर्गा रैदास (30) की बारात जाते समय दुर्घटना में मौत हो गई। उसकी पत्नी पूजा देवी, दो बेटा चांद व सागर और दो माह की बेटी जान्वी है। उसके तीन भाई रामभजन, मनोज व छेद्दू हैं। जिनका हाल बेहाल है।
विज्ञापन
6 of 11
सड़क से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाते हुए पुलिस
- फोटो : संवाद
चालक को आई झपकी, पिकअप डीसीएम से भिड़ी, पांच की मौत
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में चालक को झपकी आने से पिकअप दूसरी तरफ चली गई। इससे वह सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार पांच लोगों की मौत हो गई, छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पांच घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल को प्रयागराज रेफर किया गया है। हादसे में प्रतापगढ़ निवासी डीसीएम चालक और पहाड़ी निवासी परिचालक भी घायल हैं। पिकअप सवार बैंड ग्रुप के थे।
विज्ञापन
7 of 11
घटनास्थल पर लोग
- फोटो : संवाद
हादसा रविवार को दोपहर करीब 12:00 बजे झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर भखरवार मोड़ की बंधी के पास हुआ। दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति रही। पुलिस ने बुलडोजर से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
8 of 11
चित्रकूट में दर्दनाक हादसा
- फोटो : संवाद
मऊ थाना क्षेत्र के सखौंहा गांव निवासी देवनाथ ने बताया कि पिकअप सवार एक बैंड ग्रुप में कार्य करते थे। सभी बल्हौरा से पिकअप में बैठकर एक शादी समारोह में बैंड बजाने के लिए बांदा जिले के कालिंजर जा रहे थे। पिकअप में चालक सहित नौ लोग सवार थे। दुर्घटना स्थल से सभी घायलों को चार एंबुलेंस से सीएचसी रामनगर ले जाया गया। यहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
9 of 11
हादसे के बाद मौके पर पुलिस और अन्य
- फोटो : संवाद
हादसे में हन्ना बिनयका गांव निवासी दुर्गा (32) और पिकअप चालक बल्हौरा गांव निवासी रामू शाहू (32) की मौके पर मौत हो गई। गंभीर घायल बल्हौरा गांव निवासी कौनेन अली (27) ने प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सखौंहा गांव निवासी संतराम (38) और बच्चा (45) दोनों की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
10 of 11
अस्पताल में पुलिस और अन्य
- फोटो : संवाद
संभवत चालक को झपकी आ गई थी। इस कारण पिकअप दूसरी तरफ जाकर डीसीएम से भिड़ गई। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों का इलाज चल रहा है। बुलडोजर से दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल करा दिया गया है।- अरुण कुमार सिंह, एसपी
उसकी पत्नी रेहाना बानो, तीन भाई हसनैन, जुम्मन, जुनैद और मां जरीना बानो हैं। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया कि उसकी पत्नी के हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी। भाई गुजरात के सूरत में रहकर प्राइवेट कंपनी में इंचार्ज था।