आईआईटी इंजीनियर से टीचर बने कोचिंग संचालक शहवान की लव स्टोरी क्लास रूम से शुरु हुई और आखिर में नमरा के साथ उसने भी मौत को गले लगा लिया। नमरा का खून से लथपथ शरीर फ्लैट में तो शहवान बदहवास हालत में घर से 50 किलोमीटर दूर सड़क किनारे मिला था। अस्पताल लाने के दौरान उसकी मौत हो गई थी। और इस तरह एक लव स्टोरी का बेहद दर्दनाक तरीके से अंत हुआ।
विज्ञापन
2 of 6
नमरा और शहवान की सोशल लाइफ तो अच्छी थी पर अंदर ही अंदर सब बर्बाद हो रहा था
शहवान के साथी कोचिंग संचालकों और दोस्तों की माने तो ये कहानी एक दिन ऐसे ही खत्म होनी थी। शहवान के करीबियों ने बताया कि जब नमरा उसकी जिंदगी में आई तो कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा पर फिर बात बिगड़ना शुरु हो गई। शहवान जब कोचिंग आता था तो परेशान रहता था। पूछने पर उसने बताया कि उसकी हंसती खेलती जिंदंगी पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन
3 of 6
सोशल मीडिया पर नमरा शहवान की ढेरों तस्वीरें मिली हैं
पत्नी से तलाक और बेटे से दूरी के बाद भी नमरा उसे जीने नहीं दे रही है। हर पल के साथ उसकी तकलीफ बढ़ती जा रही है। शहवान के फ्लैट से मिली डायरी जब पुलिस के हाथ लगी तो एक एक कर नमरा और शहवान की प्यार की कहानी खुलकर सामने आने लगी। आईआईटी रुड़की से बीटेक करने वाले शहवान ने लिखा है कि ‘सितंबर 2016 में नमरा मेरी जिंदगी में आई।
4 of 6
नमरा और शहवान की ये फोटो उनके इंस्टाग्राम पर है (फाइल फोटो)
मैंने अपनी बीवी और बच्चों के बारे में उसे बताया। उसे दूर रहने को कहा, इसके बाद भी नहीं मानी। वो मेरे नजदीक आती गई। उसके कहने पर मैंने पहली पत्नी समराना को तलाक दे दिया। पहले 21 जुलाई 2018 को मैंने नमरा से शादी की, इसके बाद घरवालों को जानकारी देकर 27 सितंबर 2018 को निकाह किया। शादी के बाद मेरा बेटा मेरे साथ रहता था।
विज्ञापन
5 of 6
ये फोटो इंस्टाग्राम पर वैलेंटाइन डे पर पाेस्ट की गई है
नमरा उसे पीटती थी, मजबूरन मुझे बेटे को अपने से दूर करना पड़ा। रोज के झगड़े बर्दाश्त नहीं होते, अब जीना नहीं चाहता’। शहवान ने बताया कि उसके दिन की शुरुआत गंदी गंदी गालियों से होती थी। डायरी में आगे लिखा है कि मेरे मरने के बाद मेरी संपत्ति पहली पत्नी और बच्चों को दे दी जाए।
परिजनों ने डायरी देखने के बाद हैंड राइटिंग मोहम्मद सहवान की ही होने की पुष्टि की। फिर भी पुलिस ने डायरी को हैंड राइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजी है। पुलिस के मुताबिक सहवान ने गैस चूल्हे पर कोई कागज भी जलाया है। जलने की वजह से पता नहीं चल सका कि उसमें क्या लिखा था। डायरी में यह भी लिखा है कि पत्नी नमरा कई लड़कों से बातचीत करती थी। जिससे मुझे बहुत दुख पहुंचता था।