प्रयागराज हाईकोर्ट में सुरक्षा मांगने पहुंचे प्रेमी युगल को काली स्कॉर्पियो से अगवा कर लिया गया। बंदूक के बल पर अगवा करने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आसपास के जिलों में नाकेबंदी शुरू हुई। चेकिंग करते समय फतेहपुर पुलिस ने कल्यानपुर के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास वाहन समेत आठ लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
2 of 7
काली स्कॉर्पियो से हुआ था अपहरण
- फोटो : अमर उजाला
सभी को खागा कोतवाली लाकर एडीजी प्रयागराज के सामने पेश किया गया। एडीजी एसएन सावंत ने बताया कि लड़की अपनी मर्जी से परिजनों के साथ जाने की बात कह रही है। उसे बयान के लिए प्रयागराज ले जाया जा रहा है। कोर्ट के आदेश पर जो भी विधि सम्मत कार्रवाई होगी, की जाएगी। मामला अमरोहा जिले का है।
विज्ञापन
3 of 7
अपहरण की सूचना के बाद फतेहपुर पहुंचे एडीजी
- फोटो : अमर उजाला
यहां की एक लड़की और मुरादाबाद जिला निवासी अपने प्रेमी के साथ प्रयागराज हाईकोर्ट में परिजनों से खतरा जताते हुए सुरक्षा मांगने गए थे। इसी बीच कोर्ट गेट पर परिजन पहुंच गए और उन्होंने स्कॉर्पियो में प्रेमी युगल को बैठा लिया। सूचना फैल गई कि बंदूक के बल पर प्रेमी युगल को अगवा कर लिया गया है।
4 of 7
घटना की जानाकरी देते एडीजी
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के प्रेमी युगल (साक्षी मिश्रा और अजितेश) भी उस दौरान हाईकोर्ट पहुंचे थे। इससे अफवाह फैली कि प्रेमी युगल साक्षी मिश्रा और अजितेश बरेली वाले ही हैं। प्रयागराज से आसपास के जिलों को वायरलेस कर नाकेबंदी करा दी गई। यहां कल्यानपुर थाने के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास बिंदकी सीओ अभिषेक तिवारी की टीम ने काली स्कॉर्पियो को रोक लिया।
विज्ञापन
5 of 7
प्रेमी युगल की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
स्कॉर्पियो में आगे-पीछे चेयरमैन लिखा था। वाहन बिजनौर के फैजान के नाम रजिस्टर्ड है। रिकार्ड के मुताबिक फैजान पुत्र रिजवान निवासी रधगान पोस्ट किरतापुर, नजीबाबाद बिजनौर के नाम पता दर्ज है। प्रेमी युगल व छह अन्य लोग पकड़ लिए गए। तब तक एडीजी एसएन सावंत खागा कोतवाली पहुंच चुके थे। सभी को खागा कोतवाली ले जाया गया।
विज्ञापन
6 of 7
साक्षी मिश्रा (खबर फैली की साक्षी को किडनैप किया गया है)
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस अधीक्षक रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पूजा यादव, सीओ बिंदकी अभिषेक मिश्र, सीओ सिटी केडी मिश्रा, सीओ खागा अंशुमान मिश्र भी आ पहुंचे। एडीजी ने सभी से पूछताछ की। दो घंटे चली कवायद के बाद एडीजी ने बताया कि परिजन लड़की को नाबालिग बता रहे हैं। इनका अमरोहा में मुकदमा दर्ज है।
लड़की कह रही कि वह परिजनों के साथ मर्जी से जा रही थी। अब कोर्ट में बयान पर ही सब कुछ निर्भर करेगा। फिलहाल इस मामले में प्रेमी युगल, लड़की के पिता, चचेरे भाई व चार अन्य को पकड़ा गया है। कोई असलहा बरामद नहीं हुआ है। पकड़े गए लोगों में एक को प्रसपा का लोकसभा प्रत्याशी होना भी बताया गया।