फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भारी मात्रा में मिला प्रतिबंधित मांस-खाल, ग्रामीणों ने मदरसे में की तोड़फोड़, आगजनी

Tue, 16 Jul 2019 06:51 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
1 of 5
भारी मात्रा में मिला प्रतिबंधित मांस-खाल, ग्रामीणों ने मदरसे में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में गोकशी का मामला सामने आया है। यहां बेहटा गांव में मदरसे के ठीक पीछे बने तालाब के पास भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस व खाल मिलने से सनसनी फैल गई। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मदरसे में पथराव व तोड़फोड़ शुरू कर दी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
भारी मात्रा में मिला प्रतिबंधित मांस-खाल, ग्रामीणों ने मदरसे में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
यह घटना बिंदकी कोतवाली के बेहटा गांव की है। ग्रामीणों के अनुसार तालाब के पास भारी मात्रा में गोमांस व मदरसा परिसर में भी एक बोरी प्रतिबंधित मांस मिला है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। 
विज्ञापन

3 of 5
भारी मात्रा में मिला प्रतिबंधित मांस-खाल, ग्रामीणों ने मदरसे में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को मदरसे में पथराव व तोड़फोड़ करता देख भारी फोर्स बुलाई गई। इसी दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने मदरसे के एक कमरे में आग लगा दी।

4 of 5
भारी मात्रा में मिला प्रतिबंधित मांस-खाल, ग्रामीणों ने मदरसे में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
मामला बढ़ता देख भारी फोर्स मौके पर तैनात है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर भी पत्थर फेंके। डीएम संजीव सिंह, एसपी रमेश एएसपी पूजा यादव, पीएसी व कई थानों की फोर्स पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारी मात्रा में मिला प्रतिबंधित मांस-खाल, ग्रामीणों ने मदरसे में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
मजबूरन पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों को खदेड़ा। क्षेत्र में बवाल तो शांत है लेकिन माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें