कोरोना महामारी से बचने के लिए लॉकडाउन के दौरान अहमदाबाद से कानपुर के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुजरात के साबरमती स्टेशन से रविवार सुबह 9:00 बजे कानपुर पहुंची। इस ट्रेन में करीब 1200 प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जनपदों में पहुंचाने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर 50 रोडवेज बसों की भी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
2 of 5
गुजरात से सैकड़ों श्रमिक लेकर कानपुर आई ट्रेन
- फोटो : amar ujala
अहमदाबाद में इन मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद कानपुर पहुंचने पर भी इनकी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग की और सभी का पूरा रिकॉर्ड दर्ज किया। अहमदाबाद से यह ट्रेन शनिवार शाम 4:00 बजे रवाना हुई थी।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर सेंट्रेल पर बैठे प्रवासी श्रमिक
- फोटो : amar ujala
इसमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, झांसी, बांदा, हमीरपुर, रायबरेली, वाराणसी, जालौन, बांदा समेत बुंदेलखंड आदि जिलों के लोग थे। कानपुर पहुंचने पर इन सभी श्रमिकों को सोशल डिस्टेंस के माध्यम से बैठाया गया।
4 of 5
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की जांच की
- फोटो : amar ujala
रेलवे स्टाफ, जीआरपी, आरपीएफ समेत जिला प्रशासन की टीम भी इस दौरान व्यवस्थाओं में जुटी रहीं। लॉकडाउन के बाद अहमदाबाद में यह मजदूर पिछले डेढ़ महीने से फंसे हुए थे। सभी ने सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद सरकार ने सभी श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने का निर्णय लिया।
जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : amar ujala
तमाम लोगों ने अपनी जमा पूंजी से इसी तरह खुद का और परिवार का पेट भरा तमाम लोग एक वक्त का खाना ही खाते थे। प्रदेश सरकार की पहल पर गृह मंत्रालय में श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाकर इन मजदूरों को उनके उनके घर तक पहुंचाया। 20 कोच की इस ट्रेन में सभी जनरल श्रेणी के डिब्बे थे।