फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown in UP: हर रोज बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर भी लोग उड़ा रहे लॉकडाउन की धज्जियां

Sun, 03 May 2020 11:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
यूपी में लॉकडाउन का हाल - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोरोना कहर बरपा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसके बावजूद यूपी के कई शहर ऐसे हैं जहां लॉकडाउन का कोई असर दिखाई नहीं पड़ता। पुलिस की सख्ती के बावजूद लोग मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।



 
विज्ञापन

2 of 7
औरैया के हॉटस्पॉट में पुलिस की सख्ती - फोटो : amar ujala
कानपुर के आसपास के जिलों बांदा, उन्नाव, कन्नौज, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, जालौन, इटावा, हरदोई, हमीरपुर, औरैया, कानपुर देहात, महोबा, चित्रकूट में कहीं पर लोग लॉकडाउन तोड़ते हुए नजर आए तो कहीं पुलिस की सख्ती के बीच सड़काें पर सन्नाटा पसरा नजर आया। 

 
विज्ञापन

3 of 7
हमीरपुर में लॉकडाउन का हाल - फोटो : amar ujala
कई जगहों पर लोग पूर्णतया लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं तो कईं जगहों पर खुलेआम सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। चित्रकूट में लॉकडाउन को लेकर इसका कड़ाई से पालन कराने के लिए सुबह से सब्जी मंडी व प्रमुख जगहों समेत जिले के बॉर्डर पर पुलिस बल ने सख्ती दिखाई।

 

4 of 7
महोबा में सड़कों पर उतर मजदूरों ने किया हंगामा - फोटो : amar ujala
परिक्रमा मार्ग पर भी पुलिस ने आने जाने वालों को घर पर रहने की सलाह दी। हरदोई में शहर के 9 वार्ड आज भी पूरी तरह बंद हैं। यहां सड़कों पर सन्नाटा दिखा। लोग घरों में ही कैद रहे।

 
विज्ञापन

5 of 7
चित्रकूट में पुलिस ने किया रूट मार्च - फोटो : amar ujala
सभी 9 वार्डों में स्वास्थ्य विभाग की 27 टीमें थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य कर रही है। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल मुस्तैद है। कानपुर देहात में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने सुबह से ही गश्त शुरू कर दी। इटावा में सुबह बाजारों में भीड़ रही पर दिन चढ़ने के साथ ही सन्नाटा पसर गया। 

 
विज्ञापन

6 of 7
हरदोई में सड़कों पर पुलिस रही मुस्तैद - फोटो : amar ujala
दुकानों पर पुलिस लोगों को सोशल डिस्टेंस के साथ खरीदारी करने की हिदायत देती नजर आई। हमीरपुर जिले में लॉकडाउन का पुलिस सख्ती से पालन करा रही है। जिले में आने वाले वाहनों की चेकिंग के साथ उन्हें वापस किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फतेहपुर में गाजीपुर बस स्टॉप के पास एक राशन की दुकान पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
फतेहपुर ग्रीन जिला होने के नाते अब लोग ज्यादा संख्या में सड़क पर निकलने लगे हैं। कई जगह सोशल डिस्टेंसिंग के मानक का पालन भी नहीं हो रहा है। सड़क पर ई रिक्शा सवारियां ढोते हुए नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें