लॉकडाउन में सख्ती होने पर सोमवार को फर्रुखाबाद में गैर प्रांत से आने वाले राहगीरों को रोक लिया गया था। उन्हें फतेहगढ़ के पुराना जिला अस्पताल के निकट शेल्टर होम में आइसोलेट किया गया। इस बीच राजस्थान से आए एक व्यक्ति के पिता की मौत की खबर मिली।
विज्ञापन
2 of 5
बाहर से आने वालों को प्राथमिक स्कूलों में किया जा रहा है आइसोलेट
- फोटो : amar ujala
रोते-बिलखते परिजनों की व्हाट्सएप पर फोटो मंगवाने पर प्रशासन ने उसे जाने की अनुमति तो दे दी, लेकिन कोई वाहन न होने से वह निकल नहीं पाया। बेटे के इंतजार में पिता का दाह संस्कार रुका हुआ है। मंगलवार को वह डग्गामार वाहनों से किसी तरह घर के लिए निकला।
विज्ञापन
3 of 5
पिता की मौत की खबर बेटे को आइसोलेशन सेंटर में मिली
- फोटो : amar ujala
जनपद बस्ती के सदर थानाक्षेत्र के गांव रमवापुर निवासी रामदीहल (43) राजस्थान में आइस्क्रीम फैक्ट्री में काम करता है। पिता सीताराम (65) की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर 29 मार्च को वह वहां से घर जाने को निकला। 30 मार्च को फर्रुखाबाद पहुंचने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने रामदीहल सहित अलग-अलग जनपदों के 27 लोगों को फतेहगढ़ के शेल्टर होम में रोक दिया।
पुलिस ने मंगवाई फोटो
4 of 5
- फोटो : amar ujala
सोमवार शाम करीब पांच बजे रामदीहल को पिता की मौत की खबर मिली। इस पर उससे फोटो मंगवाने को कहा गया। व्हाट्सएप पर रामदीहल ने पिता की मौत पर रोते-बिलखते परिजनों की फोटो मंगवाई। इस पर एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने मंगलवार को उसे घर जाने को अनुमति पत्र लिखकर दिया। हालांकि उसे भेजने की कोई व्यवस्था नहीं की गई।
सभी की हो रही है थर्मल स्क्रीनिंग
- फोटो : amar ujala
रामदीहल ने बताया कि सब्जी ले जाने वाले वाहन से वह रायबरेली तक पहुंच जाएगा। इसके बाद अन्य वाहन की व्यवस्था करनी होगी। फिलहाल पिता के शव का अंतिम संस्कार वह बुधवार को ही कर पाएगा। बेटे के न पहुंचने से पिता का अंतिम संस्कार रुका हुआ है।