दिल्ली में धारा 144 लागू होने के बावजूद निजामुद्दीन में हुए धार्मिक जलसे में शामिल हुए 11 लोग हाजीगंज की मक्का मस्जिद में मिले हैं। यह लोग गुपचुप तरीके से यहां 21 मार्च से रह रहे थे। जलसे में शामिल हुए लोगों में 24 के संक्रमित मिलने के बाद जब हड़कंप मचा तो खुफिया विभाग ने जिले में भी इनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
2 of 5
जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : amar ujala
मस्जिद में होने की जानकारी पर हड़कंप मच गया और एसडीएम सदर के साथ सीओ सिटी फोर्स के साथ मस्जिद पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर इनका परीक्षण किया गया। कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। इन सभी को मस्जिद में ही क्वारंटाइन किया गया है। मस्जिद में मिले यह सभी लोग शामिली जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
3 of 5
हाजीगंज मस्जिद में मिले लोगों की जांच करती टीम
- फोटो : amar ujala
खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शामिली जिले के 11 लोग 20 मार्च को निजामुद्दीन में हुए धार्मिक जलसे में शामिल हुए थे। यहां नमाज पढऩे के बाद यह लोग कई लोगों से मिले और फिर रात में ही कालिंदी एक्सप्रेस के जरिए 21 मार्च की सुबह कन्नौज आ गए। हाजीगंज की मक्का मस्जिद में यह लोग रुके थे। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और फिर लॉकडाउन के कारण यह लोग वापस नहीं जा सके।
4 of 5
निजामुद्दीन जलसे में शामिल 11 लोग हाजीगंज मस्जिद में मिले
- फोटो : amar ujala
मस्जिद में ही गुपचुप तरीके से रह रहे थे। मंगलवार को जब जलसे में शामिल लोगों में कई लोगों के संक्रमित होने की बात सामने आई तो शासन से इनकी तलाश के निर्देश जारी हुए। दिन भर की तलाश के बाद देर शाम जानकारी हुई कि शामिली के 11 लोग हाजीगंज की मक्का मस्जिद में रुके हैं। सूचना एसडीएम सदर शैलेश कुमार और सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
निजामुद्दीन जलसे में शामिल 11 लोग हाजीगंज मस्जिद में मिले
- फोटो : amar ujala
जिला अस्पताल से डाॅ. आरके साहू के नेतृत्व में पहुंची मेडिकल टीम ने सभी का परीक्षण किया और फिर इन्हें मस्जिद में ही क्वारंटाइन कर दिया गया। एसडीएम सदर शैलेष कुमार ने बताया कि निजामुद्दीन से लौटने के बाद यह लोग मस्जिद में ही रह रहे थे। सभी शामिली के रहने वाले हैं। जांच में कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। सभी को मस्जिद में ही क्वारंटाइन किया गया है। सभी पर नजर रखी जा रही है।