फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख खुली तो खून से सने मां-बेटे को देख उड़ गए होश, हत्यारों ने सोते वक्त 'सुला दिया मौत की नींद'

Sun, 19 Aug 2018 12:57 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
वकील की पत्नी-बेटे की धारदार हथियार से हत्या - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले में बागी गांव में संपत्ति विवाद में सरकारी वकील की पत्नी व बेटे की घर में सोते वक्त धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्यारे घर में गड़े पुश्तैनी जेवर भी निकालकर ले गए। सूचना पर एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी, सीओ समेत कई थानों का फोर्स पहुंचा। वकील की तहरीर पर पुलिस ने उसके सगे भाई व दो भतीजों समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या व लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने घर से लूटे हुए जेवर भी भाई के घर से बरामद कर लिए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी पर पहुंचे डीआईजी झांसी रेंज सुभाष सिंह बघेल ने जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी की बात कही है।  

 
विज्ञापन

2 of 4
वकील की पत्नी-बेटे की धारदार हथियार से हत्या - फोटो : अमर उजाला
कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बागी निवासी भगवती प्रसाद तिवारी उरई में सरकारी अधिवक्ता है। वह उरई और उनकी पत्नी व बेटा गांव में रहते थे। शुक्रवार रात पत्नी मुन्नी देवी उर्फ संतोषी (56) व बेटा कुलदीप उर्फ छोटू (28) खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। संतोषी का भांजा विजय भी घर आया था। वह खाना खाकर छत पर सोने चला गया। देर रात अचानक कुछ लोगों ने संतोषी और छोटू पर हमला कर दिया। चाकू, सरिया व सब्बल से एक के बाद एक कई प्रहार दोनों पर किए गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन

3 of 4
वकील की पत्नी-बेटे की धारदार हथियार से हत्या - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह लोग घर में गड़े हुए पुश्तैनी जेवर भी जमीन खोदकर निकाल ले गए। शनिवार सुबह जब विजय की आंख खुली तो वह नीचे आया और खून से सने मां बेटे को देखकर उसके होश उड़ गए। कमरे से लेकर आंगन तक में खून फैला पड़ा था। विजय की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना भगवती प्रसाद व पुलिस को दी। जानकारी पाकर कदौरा थाने का फोर्स पहुंच गया। कुछ देर में ही एएसपी, सीओ कालपी सुबोध गौतम, स्वाट, फोरेंसिक व डॉग स्क्वाड को साथ लेकर छानबीन करने पहुंच गए।

 
विज्ञापन

4 of 4
वकील की पत्नी-बेटे की धारदार हथियार से हत्या - फोटो : अमर उजाला
भगवती प्रसाद ने अपने सगे भाई ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ चच्चू महाराज, उसके पुत्रों अनुराग उर्फ अंशू तिवारी व कृष्णा तिवारी के अलावा रिश्तेदार शशांक दुबे पुत्र संतोष दुबे और अनुपम तिवारी पुत्र राजेश तिवारी निवासीगण बागी पर हत्या व लूट का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने ज्ञान सिंह के घर पर दबिश देकर घर से लूटे हुए जेवर के अलावा हत्या मेें प्रयुक्त कुल्हाड़ी सब्बल व एक तमंचा बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। उनकी तलाश में तुरंत टीमें लगा दी गई। जानकारी पाकर दोपहर में डीआईजी झांसी रेंज भी गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि पारिवारिक बंटवारे के विवाद में हत्या की गई है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल सभी के खिलाफ हत्या व लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें