उन्नाव में किशोरी से दुष्कर्म मामले के आरोपी बांगरमऊ बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। आज सीबीआई रिमांड खत्म होते ही विधायक सेंगर को विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें उन्नाव जिला जेल भेज दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
कुलदीप सिंह सेंगर
इससे पहले 22 अप्रैल को इसी प्रकरण में विधायक के भाई अतुल सेंगर व उसके 5 साथियों को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से सभी को उन्नाव जिला जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
3 of 5
कुलदीप सिंह सेंगर
किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी विधायक कुलदीप ने भाई अतुल सिंह के खिलाफ मुकदमा न दर्ज होने पाए इसके भरपूर प्रयास किए। जिस दिन पीड़िता के पिता की पिटाई की गई थी उसी दिन विधायक अपने भाई की पैरवी करने उन्नाव की एसपी पुष्पांजलि के पास पहुंच गए थे।
4 of 5
कुलदीप सिंह सेंगर
जब पीड़िता के पिता की पिटाई हुई तो विधायक कुलदीप शहर में ही थे। उन्होंने एसपी से फोन पर बात की साथ ही शाम को भाई की पैरवी करने एसपी के आवास पहुंच गए।
एसपी पर कड़ा दबाव बनाया गया। उसी के चलते पुलिस ने पीड़िता के पिता को ही जेल भेज दिया। इसके बाद जब परिजनों ने मुकदमा लिखाने का प्रयास किया तो उन्हें वहां से भगा दिया गया। बाद में जिलाधिकारी और लखनऊ के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज किया गया ।