फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां पढ़िए, कैसे दूसरों का कालाधन ठिकाने लगा रहा था ये बिल्डर 

Thu, 18 Jan 2018 03:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पकड़ा गया कालाधन और आरोपी आनंद खत्री - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में पुराने नोटों की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी के बाद आयकर अफसरों ने बुधवार सुबह बिल्डर और कपड़ा कारोबारी आनंद खत्री के आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। आनंद खत्री के पुलिस की कस्टडी में होने की वजह से अफसरों ने उनके परिजनों और कर्मचारियों से घंटों पूछताछ की। प्रतिष्ठानों से मिले दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। कारोबार देखने वाले कर्मचारियों और लेखाकारों से बीते छह साल का रिकार्ड मांगा है।  


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
घर के बाहर लगी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मनी एक्सचेंजरों के पास से बरामद 96 करोड़ 62 लाख रुपये के पुराने नोटों में से 45 करोड़ रुपये आनंद खत्री के हैं। बाकी नोट अन्य एक्सचेंजरों के हैं। आयकर के सूत्र बताते हैं कि आनंद खत्री का कुल कारोबार करीब 40 करोड़ रुपये है। ऐसे में सवाल उठता है कि उनके पास से मिले 45 करोड़ रुपये किसके हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
पकड़ा गया कालाधन - फोटो : अमर उजाला
अफसरों का मानना है कि आनंद खत्री ने शहर या प्रदेश की किसी बड़ी हस्ती का कालाधन भी ठिकाने लगवाने का ठेका लिया होगा। नोट किस तरह से बदले जाने थे, इसकी पड़ताल दूसरी जांच एजेंसियां कर रही हैं। इनसे इनपुट मिलने के बाद आयकर विभाग अपनी कार्रवाई आगे बढ़ाएगा। आयकर विभाग के सूत्र बताते हैं कि बिल्डर के बैंक खाते, कुल टर्नओवर, अब तक जमा किया गया टैक्स, इनकम डिक्लेरेशन स्कीम और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में जमा किए गए कालेधन आदि की जानकारी जुटाई जा रही है। 

 

4 of 5
आरोपी आनंद खत्री फाइल फोटो
50 से अधिक अधिकारी लगे जांच में  
आयकर विभाग के 50 से अधिक अधिकारी बिल्डर आनंद खत्री के आधा दर्जन परिसरों में दिन भर डटे रहे। इसमें स्वरूपनगर स्थित घर और एक फ्लैट, स्वरूप नगर में ही पावनी डायग्नोस्टिक के सामने स्थित खाली मकान (यहीं से नोट बरामद हुए थे), जनरलगंज स्थित साड़ी शोरूम श्यामलीला पैलेस, काहू कोठी स्थित बिजनेस ऑफिस और गोदाम में नोटों की तलाश की। बैंक खातों और लॉकरों की डीटेल जुटाई। यह भी पता किया कि आनंद खत्री की अपने अन्य भाइयों के साथ पार्टनरशिप तो नहीं। इसके अलावा अन्य भाइयों और परिवार के सदस्यों की संपत्ति का ब्यौरा जुटाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पकड़ा गया कालाधन और आरोपी आनंद खत्री की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आनंद खत्री का प्रोफाइल 
आनंद खत्री कपड़े के पुश्तैनी कारोबारी हैं। कपड़ा कमेटी के सदस्य रहे श्याम दास खत्री इनके पिता हैं। काहूकोठी में इनका विभिन्न तरह के कपड़े का थोक कारोबार है। यहीं पर बिजनेस ऑफिस, कपड़े की दुकान और गोदाम है। आनंद खत्री के छह भाई हैं। इनमें से तीन भाई खुशहाल दास खत्री, मूलचंद्र खत्री और किशन चंद्र खत्री अपने चार भाइयों से अलग हो चुके हैं। खुशहाल दास खत्री का साड़ी का कारोबार है। मूलचंद्र खत्री कृष्णा डिटरजेंट के नाम से वाशिंग पाउडर बनाते हैं। किशन चंद्र खत्री सूरत में रहते हैं। आनंद अपने तीन अन्य भाइयों गोवर्धन दास, तुलसीदास, हरीश खत्री के साथ मिलकर काहूकोठी स्थित कपड़े का कारोबार देखते हैं। यहीं से एआर प्रॉपर्टीज नाम से रियल एस्टेट का भी काम संचालित होता है। काहू कोठी में कपड़े का कारोबार श्याम लीला नाम से होता है। गीता नगर में श्याम लीला नाम का अपार्टमेंट भी बनाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें