फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या 'शिवपाल की सहकारिता' पर मंडरा रहा है संकट?

Thu, 18 Jan 2018 02:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
शिवपाल सिंह यादव
पूर्व सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव अपने गृह क्षेत्र इटावा में सहकारिता की कमान संभाले हुए हैं। वह किसी भी कीमत पर सहकारिता अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहते हैं। यही वजह है कि  इटावा के बाद औरैया में भी उन्होंने डेरा डाल दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 7
शिवपाल सिंह यादव
सहकारिता से जुड़े लोगों से मिलकर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। सहकारिता चुनाव में कौन कहां से प्रत्याशी बन रहा है, इस पर भी राय मशविरा किया।   
 
विज्ञापन

3 of 7
शिवपाल सिंह यादव
सहकारिता पर शिवपाल सिंह यादव की गहरी पैठ है। उनके बेटे आदित्य यादव पीसीएफ चेयरमैन हैं तो पत्नी अध्यक्ष। निदेशक मंडल में भी ये शामिल हैं। ऐसे में सहकारिता चुनाव में वह पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं।
 

4 of 7
शिवपाल सिंह यादव
बुधवार को उन्होंने औरैया के विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क किया। इस दौरान कहा कि जिले में खाद की किल्लत पैदा हो गई है। क्योंकि उप जिला सहकारी प्रबंधक विभागीय कामकाज छोड़कर सत्ता पक्ष के इशारे पर सहकारिता चुनाव पर फोकस कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
शिवपाल सिंह यादव
कमलेश पाठक के यहां जाकर चौंकाया
इस दौरान वह शहर भ्रमण करते हुए एमएलसी डा. कमलेश पाठक के यहां पहुंचे। हालांकि दोनों नेताओं में पिछले लगभग दो दशक से एक दल में रहने के बावजूद हमेशा छत्तीस का आंकड़ा रहा है। इस संबंध में दोनों नेताओं से बातचीत करने पर मुस्करा टाल गए।
 
विज्ञापन

6 of 7
शिवपाल सिंह यादव
वह एमएलसी डा.कमलेश पाठक के आवास पर लगभग 20 मिनट तक मंत्रणा कर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया। उनकी यह मुलाकात शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। एमएलसी डा.कमलेश पाठक ने कहा कि समाजवादी लोग अनीति को बर्दाश्त नहीं करते। वह चाहें दल के अंदर हो या बाहर। परिस्थितियों को अनुकूल बनाने के लिए प्रयास जारी हैं। उन्हें उम्मीद हैं कि नेताजी व अन्य सभी के साथ मिलकर मसले का हल  निकलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शिवपाल सिंह यादव
औरैया में सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक शिवपाल सिंह यादव बुधवार को दोपहर अजीतमल कस्बे के सहकारिता बैंक पहुच गये। जहां उन्होंने क्षेत्र की सहकारिता बैकों के सचिव व कर्मचारियों से बंद कमरे में मंत्रणा की। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री भोला सिंह,  बड़े सिंह, राघवेंद्र सिंह गौर, जंडैल सिंह, चंदन सिंह, रोहित चौहान आदि लोग मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें