फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ: चांद का दीदार कर खत्म हुआ सुहागिनों का इंतजार, पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया उत्सव

Thu, 17 Oct 2019 10:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ पर गुरुवार को महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए सोलह शृंगार कर चांद का दीदार किया। अर्घ्य देकर पूजन-अर्चन करने के बाद पति और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। पति के हाथों से पानी पीने के बाद व्रत का पारण किया।

 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पति ने भी तोहफे दिए। रोहिणी नक्षत्र में करवाचौथ का पर्व मनाया गया। कहा जा रहा है कि ऐसा योग 70 सालों बाद आया है। इसके पहले महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगवाई और ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराया।

 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर घरों में खास पकवान बनाए गए। बाजारों में सुबह से ही फूलमाला, मिट्टी के करवे, करवा माता का कैलेंडर, पूजन सामग्री आदि की खूब बिक्री हुई।  

 

4 of 5
पूजन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
राम कृष्ण अपार्टमेंट, मकरावटगंज में सोसाइटी की महिलाओं ने साथ में करवाचौथ का त्योहार मनाया। महिलाओं ने मिलकर पूजा-अर्चना की। चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की लंबी आयु की कामना की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजन करती दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
सोलह शृंगार कर पति और बड़ों से आशीर्वाद लिया। यहां पर सुनीता वार्ष्णेय, मीना गुप्ता, रजनी अग्रवाल, अंजलि बंसल, मीरा गुप्ता, गीतू अग्रवाल, पूनम सर्राफ, पूजा गुप्ता, आकांक्षा आदि मौजूद थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें