क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही महिला क्रिकेट लीग फॉर एस्ट्रिस्क ट्रॉफी का दूसरा मैच डॉ. शारदा पब्लिक स्कूल की टीम ने 78 रन से जीत लिया। किदवई नगर स्थित साउथ मैदान में डॉ. शारदा पब्लिक स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवरों में सात विकेट खोकर 157 रन बनाए। अपूर्वा चंद्रवंशी ने आठ चौकों की मदद से 56 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
2 of 5
पुरुष वर्ग के मैच भी हुए
- फोटो : अमर उजाला
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रमन भंडारी एकादश की टीम 27.1 ओवर में 79 रन बनाकर ढेर हो गई। डॉ. शारदा पब्लिक स्कूल टीम की शैफाली व नंदिनी सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए। प्रदेशीय विद्यालयीय अंडर-19 क्रिकेट तियोगिता के पहले दिन शहर के अलग-अलग मैदानों में सात मैच खेले गए।
विज्ञापन
3 of 5
बल्लेबाजी करता बल्लेबाज
- फोटो : अमर उजाला
पहले मैच में सहारनपुर ने झांसी को नौ विकेट से हराया। देवीपाटन की टीम ने आजमगढ़ को 10 विकेट से हराया। लखनऊ ने 57 रनों से मुरादाबाद की टीम को हराया। अयोध्या ने 34 रनों से बस्ती की टीम को मात दी।
4 of 5
बल्लेबाजी करता खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा ने कानपुर को 30 रनों से, बरेली ने मिर्जापुर की टीम को छह विकेट, गोरखपुर ने अलीगढ़ को आठ विकेट से हराया। मैच डीएवी मैदान, क्राइस्ट चर्च मैदान, जीआईसी मैदान व पालिका मैदान में खेले गए।
प्रतियोगिता में 18 मंडलों की टीमें शामिल हुईं। शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार तिवारी ने किया। अनुराग मिश्रा, नमिता सिंह, मोहित दुबे, सत्य प्रकाश, श्याम किशोर, दयाशंकर, एनपी सिंह, संदीप वर्मा, अरुण कुमार, दिलीप तिवारी, निर्भय सिंह, राज किशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।