फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather: 19 दिनों बाद भीषण गर्मी से राहत, 3.2 डिग्री लुढ़का पारा, दिन भर हुई रिमझिम बारिश

Tue, 20 Jun 2023 10:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में इस महीने 19 दिनों की भीषण गर्मी और उमस के बाद मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक हुई रिमझिम बारिश से थोड़ी राहत मिली। दिन का तापमान पांच डिग्री लुढ़ककर 35.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम पारा 28.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से .2 डिग्री अधिक रहा। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार इस महीने पहली बार शहर व आसपास के क्षेत्रों में सात मिली बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय अनुसार अगले 48 घंटे तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। बुधवार की सुबह तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. पांडेय के पूर्वानुमान के अनुसार बिपरजॉय चक्रवात का असर पिछले दो दिनों से शुरू हो गया है। इसकी वजह से अरब सागर से उठने वाली हवाओं का रुख भी मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर है।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में यह माना जा रहा है कि यदि इस तरह का मौसम अगले चार दिनों तक बना रहता है, तो इस बार मानसून भी समय से पहले आने की उम्मीद बढ़ जाएगी। आमतौर पर 26 से 28 जून के बीच मानसून के आने का निर्धारित समय है।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) मौसम विभाग के अनुसार इस महीने पहली बार अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक आया है। अभी तक अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है। पांच जून से लेकर 19 जून के बीच सिर्फ तीन बार बदला मौसम लेकिन बूंदाबांदी तक ही सीमित रहा। एक बार शहर के सिर्फ आधे हिस्से में ही हल्की बारिश होकर थम गई।

4 of 5
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम से 20 प्रतिशत अधिक रही न्यूनतम नमी
सोमवार की शाम से उठे बादल रात में और घने हो गए। जिसकी वजह से रात में उमस काफी बढ़ गई। इस सीजन में पहली बार ऐसा हुआ जब हवा में नमी की न्यूनतम मात्रा अधिकतम से 20 प्रतिशत अधिक रिकॉर्ड की गई। सीएसए मौसम विभाग के अनुसार हवा में अधिकतम नमी की मात्रा 75 और न्यूनतम 95 प्रतिशत दर्ज की गई। रात में हवा में नमी बढ़ने की वजह से उमस काफी बढ़ गई। पंखे और कूलर भी इस उमस में जवाब दे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने लिया बारिश का मजा
शहरवासियों ने बड़े दिनों बाद हुई बारिश का पूरा आनंद लिया। बच्चे छतों और सड़कों पर बारिश में भीगे तो बाजारों में बारिश के बीच ही लोगों ने खरीददारी किया। विजयनगर की मीरा श्रीवास्तव, शकुंतला, स्नेहा बारिश में भीगते हुए शॉपिंग के लिए निकलीं। यह तीनों फोन करके अपनी सहेलियों से भी कह रहीं थी कि बहुत दिन बाद ऐसा मौसम आया है, बाहर निकलो। बाजारों, चौराहों, अपार्टमेंट सभी जगह लोगाें के बीच चर्चा का मुख्य विषय बारिश ही रही। यह पहली बारिश है जो पूरे शहर में हुई। यहां तक कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज हवा के साथ सुबह से शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें