उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले दो दिनों से दिन ढलने के बाद शाम छह से रात आठ बजे के बीच ठंड तेज हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार बर्फीली हवाओं की सक्रियता अचानक बढ़ने से ऐसा हो रहा है। इस बीच सोमवार तड़के तीन बजे से सुबह छह बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में आठ मिमी बारिश हुई।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में हवा का दबाव बढ़ने की वजह से बारिश का मौसम 29 जनवरी तक रहने की संभावना है। पहले 26 तक का पूर्वानुमान था। उधर, बादल रहने की वजह से न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पर टिका हुआ है। हालांकि शाम छह से रात आठ बजे के बीच यह छह डिग्री सेल्सियस गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं हवा की रफ्तार 3.2 किलोमीटर प्रतिघंटा रही।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
सीएसए मौसम विभाग की माने तो 29 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश व उत्तरी मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। गंगा के मैदानी इलाकों में इस बीच कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।
4 of 5
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
बारिश होते ही साफ हुई शहर की हवा
सर्द मौसम के बीच हुई बारिश के बाद शहर की हवा साफ हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी डेली रिपोर्ट के अनुसार शहर का हवा गुणवत्ता सूचकांक 73 रहा।
कानपुर के किदवईनगर से लेकर कल्याणपुर में तो हवा साफ रही ही। नेहरूनगर में चार सौ तक पहुंच रहा प्रदूषण का स्तर सोमवार को 133 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि बारिश के रहने तक प्रदूषण के स्तर में कमी रहेगी।