फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर मौसम: दिनभर बूंदाबांदी से लुढ़का पारा, तेज हवाओं और बारिश के आसार, रविवार से खिलेगी धूप, ये अलर्ट जारी

Sat, 31 Oct 2026 10:34 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर और आसपास के परिक्षेत्र में बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात तथा पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। शुक्रवार को दिनभर घने बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी व ठंडी हवाओं के चलते अधिकतम तापमान लुढ़ककर 23.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। शनिवार दोपहर बाद से मौसम धीरे-धीरे साफ होना शुरू होगा और रविवार तक धूप खिलने के आसार हैं।

विज्ञापन
1 of 4
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

कानपुर और आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक विकराल रूप ले लिया है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती प्रभाव और उत्तर-पश्चिम से आए पश्चिमी विक्षोभ के मेल से आसमान में घने काले बादलों का डेरा जमा हुआ है। शुक्रवार को तड़के से रुक-रुककर बूंदाबांदी शुरू हुई।
इसके चलते 9.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी पूर्वी हवाओं के कारण दिन का अधिकतम तापमान महज 24 घंटे के भीतर 7.8 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 23.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अचानक बढ़ी ठिठुरन ने शहरवासियों को समय से पहले गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

17 जिलों में 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
सीएसए के मौसम विभाग ने कानपुर परिक्षेत्र समेत उत्तर प्रदेश के 17 जिलों के लिए मौसम का विशेष अपडेट जारी किया है। विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि मौसम में बनी भारी नमी के कारण बादलों का घनत्व बढ़ा है। अगले 24 घंटों के दौरान परिक्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन

3 of 4
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

रात के पारे में मामूली बढ़ोतरी
साथ ही, बादलों की गर्जना और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम वेधशाला के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिन में सूरज न निकलने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री कम दर्ज किया गया।

विज्ञापन

4 of 4
kanpur weather update - फोटो : अमर उजाला

रविवार से खिलेगी धूप
वहीं बादलों की परत के कारण धरती की ऊष्मा बाहर न निकल पाने से रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक (21 डिग्री सेल्सियस) रहा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि शनिवार दोपहर तक बूंदाबांदी व आंशिक बारिश का दौर बना रहेगा। दोपहर बाद से पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगेगा और रविवार से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें