फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather: कानपुर में कोल्ड अटैक, कोहरे ने थामी रफ्तार…शून्य हुई दृश्यता; प्रदेश का तीसरा सबसे ठंडा जिला

Tue, 23 Dec 2025 10:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: कानपुर में न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक गिर गया है और कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई है। मौसम विभाग ने दिसंबर अंत तक कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
1 of 5
गुजैनी हाईवे पर कोहरे के बीच निकलते लोग - फोटो : amar ujala
कानपुर में दिन में हल्की धूप के बाद शाम होते ही शीतलहर तेज हो गई है। पूरे कानपुर मंडल में बर्फीली सर्द हवाएं चलने लगीं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से ठंड और बढ़ेगी। यह सिलसिला दिसंबर के आखिरी दिन तक जारी रह सकता है। शाम को घने कोहरे के कारण हाईवे में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। विभाग की ओर से जारी दृश्यता रिपोर्ट के अनुसार कानपुर प्रदेश का तीसरा ऐसा जनपद रहा जहां शून्य दृश्यता रही।
विज्ञापन

2 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
अधिकतम तापमान 19.4 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन और रात का तापमान निर्धारित सामान्य तापमान से दो डिग्री से कम रहा। महानगर में रात का तापमान प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शाम से लेकर सुबह 10 बजे तक कोहरा रहने की संभावना है। चेतावनी जारी की गई है कि रात के समय कोहरे की वजह से कम दृश्यता में यात्रा करने से बचें।
विज्ञापन

3 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
किसानों को हल्की सिंचाई की दी गई सलाह
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी से उत्तर-पश्चिमी हवाएं मैदानी क्षेत्रों में बर्फीली ठंड ला रही हैं। इससे ठंड बढ़ने की संभावना है। यह सिलसिला लगातार चलेगा। अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है, ऐसे में किसानों को हल्की सिंचाई की सलाह दी गई है। खास कर उन स्थानों पर जहां खेतों में नमी खत्म हो गई है।

4 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
प्रदेश के सबसे ठंडे पांच जिले
  • बाराबंकी- 4.5 डिग्री
  • इटावा- 6.4 डिग्री
  • सहारनपुर- 6.5 डिग्री
  • कानपुर- 7.0 डिग्री
  • बुलंदशहर- 7.0 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
अभी से लेकर दिसंबर के आखिरी दिन तक शीतलहर का असर तेज रहेगा। कोहरे का असर भी बढ़ा रहेगा। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वह रात के समय यात्रा करने में विशेष सावधानी रखें। बाहर जब भी निकले तो सिर ढककर और गर्म कपड़े पहनकर ही निकलें। किसान अपने खेतों में नमी बनाकर रखें।  -डाॅ. एसएन सुनील पांडेय मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें