फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Train Accident: रेलवे के इन मजदूरों की खंगाली जा रही डिटेल, प्रेमपुर स्टेशन के पीछे मिला ये सामान

Tue, 24 Sep 2024 09:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सरसौल ब्लॉक के प्रेमपुर स्टेशन की लूप लाइन पर छोटा गैस सिलिंडर रखकर ट्रेन को पलटाने की नाकाम साजिश के सामने आने के बाद जीआरपी, पुलिस और आरपीएफ ने अपने-अपने स्तर पर जांच तेज कर दी है। सोमवार को जीआरपी ने एक बार फिर से घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

लूप लाइन, आउटर और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया। पाथ-वे इंस्पेक्टर (पीडब्ल्यूआई) के स्टाफ और ट्रैकमैन से संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई। स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में रेलवे की ओर से कराए जा रहे कार्यों में लगे मजदूरों से जीआरपी ने पूछताछ की। उनके संबंध में संबंधित थानाक्षेत्र की पुलिस से डिटेल मांगी गई है।

 
विज्ञापन

2 of 10
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा जीआरपी ने रेलवे के स्टाफ, आसपास के लोगों और दुकानदारों से पूछताछ की। प्रेमपुर स्टेशन के पीछे की ओर शराब की कई बोतलें, डिस्पोजल गिलास और पानी की बोतलें पड़ी हुईं थी, जिससे साफ है कि इस क्षेत्र में रात में नशेबाज सक्रिय रहते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 10
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में ऐसे लोगों के बारे में भी आसपास के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने ट्रैक की कांबिंग की। इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह ने बताया कि कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। बाहर से आए मजदूरों की डिटेल मांगी गई है।

4 of 10
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी क्राइम और एटीएस ने की जांच
सोमवार को डीसीपी क्राइम आशीष श्रीवास्तव और एटीएस की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। लूप लाइन से निकलने वाली सवारी ट्रेनों और मालगाड़ी के बारे में जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान लूप लाइन पर पहुंचने वाले रास्ते को भी देखा।
विज्ञापन

5 of 10
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला
घटना स्थल पर मिले गैस सिलिंडर के साथ आसपास के घरों में पुलिस ने की पूछताछ
कानपुर के प्रेमपुर स्टेशन के पास मालगाड़ी को पलटाने की कोशिश के मामले की जांच कर रही पुलिस ने सोमवार को घटना स्थल के आसपास के कई घरों में सिलिंडर ले जाकर पूछताछ की। वहीं पुलिस ने जिन आठ संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया था, उन्हें कोई जानकारी न मिलने पर छोड़ दिया।

 
विज्ञापन

6 of 10
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला
मामले में वैसे तो जीआरपी ने एफआईआर दर्ज की और आरपीएफ व रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर वह जांच भी कर रही है लेकिन पुलिस टीमें भी लगातार मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं। पुलिस टीम ने मामले में अब तक रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित 35 घरों में घटना स्थल पर मिले छोटे गैस सिलिंडर ले जाकर पूछताछ की। 

 
विज्ञापन

7 of 10
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार, पुलिस की टीमें जिन घरों में पहुंची वहां पहले से ही गैस सिलिंडर मौजूद थे। वहीं पुलिस की दूसरी टीमें आसपास के गैस एजेंसी संचालकों और रीफलिंग करने वालों के पास पहुंचकर मैजिक शब्द लिखे गैस सिलिंडर के बारे में जानकारी जुटा रही है। हालांकि इस संबंध में एजेंसी संचालक कुछ बता नहीं सके।

 

8 of 10
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला
मुखबिर पर टिकी पुलिस की नजर
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रेमपुर स्टेशन से घटना स्थल पर पहुंचना आसान है, लेकिन स्टेशन से कोई घटनास्थल पर जाएगा तो किसी न किसी की नजर में आ सकता है। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा न होने के कारण दिक्कत आ रही है। मुखबिर के जरिए गैस सिलिंडर रखने वाले का पता लगाया जा रहा है।

 

9 of 10
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला
साजिश के साथ शरारत के एंगल पर भी हो रही जांच
जीआरपी, आरपीएफ और पुलिस ने साजिश के साथ ही शरारत के एंगल पर भी जांच शुरू कर दी है। रविवार को प्रेमपुर और बड़ागांव से 16 संदिग्धों को उठाया गया था। इसमें से सोमवार को 12 लोगों को छोड़ दिया गया, जबकि चार से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

10 of 10
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला
जांच टीमों को प्रेमपुर स्टेशन की लूप लाइन पर खाली सिलिंडर रखने के पीछे साजिश के साथ ही शरारत होने की भी आशंका है। संदिग्धों, नशेबाजों के साथ ही उनके आस-पड़ोस के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें