कानपुर के घाटमपुर में ट्रैक्टर-ट्राली हादसा बहुत विभत्स हुआ। खौफनाक मंजर में माहौल तबदील हो गया। हर तरफ लाशें पड़ी थीं और पूरे गांव में मातम पसर गया। सभी मृतक कोरथा गांव के ही है। गांव से लेकर घटना स्थल और अस्पताल तक बस चीख-पुकार और चीत्कार सुनाई दे रही थी। हादसे का कहर ऐसा टूटा कि हर कोई टूट गया।
कुछ ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार सुबह से पूरा गांव खुशियों में डूबा था। हर कोई राजू के बेटे मुंडन संस्कार में जाने को उत्सुक था। भजन गाते और हंसते खेलते बच्चे, महिलाएं आदि लोग गांव से रवाना हुए थे। सबकुछ अच्छा अच्छा चल रहा था। कार्यक्रम भी हो गया था। जब वह अपने गांव से चार पांच किलोमीटर पहले थे तभी हादसा हो गया। खुशियों भरा माहौल चंद सेकेंड में मातम में बदल गया।