फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा लापरवाही: चार दिन पहले सीतापुर में गई थीं 10 जानें, आज 26 की जिंदगियां लील गई ट्रैक्टर-ट्रॉली की सवारी

Sun, 02 Oct 2022 04:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
घाटमपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में शनिवार रात हुए हादसे से न केवल यूपी बल्कि पूरे देश में हड़कंप मच गया है। भीतरगांव के भदेउना गांव के पास हुए इस हादसे में खबर लिखे जाने तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 13 महिलाएं और 13 बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 50 लोग सवार थे। हादसे में घायल हुए लोगों को सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। माना जा रहा कि मरने वालों की संख्या में अभी इजाफा हो सकता है। 

विज्ञापन

2 of 8
Lucknow Road Accident - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस सप्ताह सोमवार को भी एक ऐसा ही हादसा लखनऊ के इटौंजा के गद्दीपुरवा गांव में भी हुआ था। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से 10 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में 47 लोग सवार थे। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से 36 लोगों को बचा लिया गया था। डीएम ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

3 of 8
घाटमपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
ताजा हादसे में सामने आया है कि ये लोग कोरथा गांव निवासी एक मुंडन संस्कार में फतेहपुर गए थे। मुंडन करा कर लौट रहे ट्रैक्टर सवार ट्रॉली सहित पानी भरे खंती में जा गिरे। घटना से चीख पुकार मच गई। आधे घंटे तक ट्रॉली बाहर नहीं निकाली जा सकी। इससे पानी के अंदर ही अधिकतर लोगों की मौत हो गई है। 

4 of 8
घाटमपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में दुख जताया। उन्होंने कहा कि कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। घायलों के लिए मैं प्रार्थना कर रहा हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। 
विज्ञापन

5 of 8
घाटमपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को 02-02 लाख रुपये और गम्भीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दिए जाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
कानपुर ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने राकेश सचान और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अजीत पाल को मौके पर जाकर राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे टैक्टर-ट्रॉली का उपयोग सिर्फ कृषि कार्यों एवं माल ढुलाई के लिए ही करें, इससे सवारियों की ढुलाई न करें। 
विज्ञापन

7 of 8
कानपुर ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है। उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

8 of 8
ट्रैक्टर पलटने से दो किसानों की मौत - फोटो : अमर उजाला
ललितपुर में ट्रैक्टर पलटने से दो किसानों की मौत
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरधा से रीछपुरा रोड पर ट्रैक्टर पलटने से खाई में गिरने से दो किसानों की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरधा निवासी कमलेश (45) पुत्र रामदास और देवेंद्र (45) पुत्र हुकुम सिंह ग्राम रीछपुरा में ठेका पर खेती किए थे। वह दोनों शनिवार की रात को ग्राम बिरधा में खाना खाने के बाद ग्राम ग्राम रीछपुरा निवासी उदय सिंह (35) पुत्र जगत सिंह के ट्रैक्टर में सवार होकर ग्राम रीछपुरा जा रहे थे। अभी वह ग्राम बिरधा से कुछ ही दूर निकले थे कि उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटकर 15 फुट नीचे खाई में जा गिरा, जिससे वह तीनों ट्रैक्टर व ट्रैक्टर में लगे पंजा के नीचे दब गए। इनमें कमलेश व देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उदय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

ट्रैक्टर पलटा देख राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को फोन लगाया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर उठवाकर तीनों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल उदय सिंह को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें