फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर शारदीय नवरात्र: घटस्थापना के साथ गूंजे जयकारे, देवी मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sun, 11 Oct 2026 09:27 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तपेश्वरी, बारादेवी, जंगली देवी और दुर्गा मंदिरों में विशेष सजावट व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 7
कानपुर शारदीय नवरात्र - फोटो : amar ujala
कानपुर में शारदीय नवरात्र का पावन पर्व रविवार, 11 अक्टूबर 2026 से पूरी भव्यता और धार्मिक उल्लास के साथ शुरू हो गया है। इस वर्ष तिथियों की वृद्धि के चलते नवरात्र पूरे 10 दिनों का होगा। पर्व के पहले दिन रविवार को तड़के सुबह से ही शहर के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
मां शैलपुत्री की आराधना और विधि-विधान से घटस्थापना के साथ ही शहर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हुआ है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और कृषि के लिए बेहद शुभ संकेत माना जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
कानपुर शारदीय नवरात्र - फोटो : amar ujala
प्रमुख मंदिरों में उमड़े भक्त
नवरात्र के पहले दिन बिरहाना रोड स्थित तपेश्वरी मंदिर, जूही स्थित ऐतिहासिक बारादेवी मंदिर, किदवईनगर के जंगली देवी मंदिर, गोविंद नगर दुर्गा मंदिर, शास्त्रीनगर स्थित काली मठिया और हटिया के बुद्धा देवी मंदिर में सुबह चार बजे से ही कपाट खोल दिए गए। तपेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी शिव मंगल ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन और अष्टमी को मंदिर के पट सुबह चार बजे खुलेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
कानपुर शारदीय नवरात्र - फोटो : amar ujala
दुर्गा मंदिरों में विशेष सजावट की गई
रात 12:30 बजे तक भक्त दर्शन कर सकेंगे। वहीं, बारादेवी मंदिर की प्रबंधक रूपम शर्मा ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बंगाली मोहाल काली मंदिर, हरजिंदर नगर काली बाड़ी और गुजरैनी के दुर्गा मंदिरों में भी विशेष सजावट की गई है।

4 of 7
कानपुर शारदीय नवरात्र - फोटो : amar ujala
अभिजीत मुहूर्त में हुई कलश स्थापना
ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी के अनुसार, पहले दिन चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग के चलते कलश स्थापना के लिए विशेष मुहूर्त का ध्यान रखा गया। श्रद्धालुओं ने सुबह 11:36 से दोपहर 12:24 बजे के अभिजीत मुहूर्त और चौघड़िया मुहूर्त में घरों व मंदिरों में घटस्थापना की।
विज्ञापन

5 of 7
कानपुर शारदीय नवरात्र - फोटो : amar ujala
बाजारों तक में भारी चहल-पहल
वहीं, ज्योतिषाचार्य पं. पीएन द्विवेदी ने बताया कि नवरात्र में नौ कन्याओं के पूजन का विशेष विधान है, जिससे साधक को ऐश्वर्य, भोग, मोक्ष और धन-संपदा की प्राप्ति होती है। पहले दिन मंदिरों से लेकर बाजारों तक में भारी चहल-पहल देखने को मिली और फूल-माला, नारियल व प्रसाद की दुकानें गुलजार रहीं।
विज्ञापन

6 of 7
बारादेवी मंदिर - फोटो : amar ujala
बारा देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
जूही बारा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र के पहले दिन रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने कतारबद्ध होकर मां के 12 स्वरूपों के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की मन्नत मांगी। मंदिर के पुजारियों ने बताया कि नवरात्र के नौ दिनों तक यहां विशेष अनुष्ठान और माता का भव्य शृंगार किया जाएगा, जिसके लिए दूर-दूर से भक्त पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कानपुर शारदीय नवरात्र - फोटो : amar ujala
गोविंद नगर दुर्गा मंदिर पूजा-अर्चना
गोविंद नगर दुर्गा मंदिर में नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसके साथ ही मंदिर में स्थापित राम दरबार, भगवान गणेश और शिव-पार्वती की मूर्तियों के समक्ष भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें