...हे भगवान ये क्या हो गया। पापा तो पहले ही हम लोगों को छोड़कर चले गए थे, आप ही हमारा सहारा थीं। अब हम भाई बहनों का क्या होगा... मेरी मां। मम्मी उठ जाओ। अरे एक बार मम्मी का चेहरा तो दिखाओ। हादसे में जान गंवाने वाली गुड़िया की बड़ी बेटी वर्षा रोते हुए भगवान को दुहाई दे रही थी। कानपुर के किदवई नगर निवासी गुड़िया के परिवार में बड़ी बेटी वर्षा उर्फ बरखा (22), प्रीति, अंजली, बेटा अजय, अमन और नौ वर्षीय प्रथम हैं। वर्षा ने बताया कि पिता नौ साल पहले उन्हें छोड़कर कहीं चले गए थे। लोगों के घरों में चौका बर्तन कर मां हमें पाल रहीं थीं।
विज्ञापन
2 of 9
मृतक गुड़िया का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एक साथ उठी चार अर्थियां, हर आंख नम
पोस्टमार्टम हाउस से एक साथ चार अर्थियां उठी तो परिवार के लोग बिलख पड़े। बच्चे रोते हुए शवों के पीछे भागने लगे तो लोगों ने उन्हें पकड़ा। गुड़िया की बेटी वर्षा, अंजली शव को उठने तक नहीं दे रहीं थीं।
विज्ञापन
3 of 9
हादसे में घायल आकाश
- फोटो : अमर उजाला
कशक का शव परिजन चकेरी पुलिस की निगरानी में सनिगवां काशीराम कालोनी फेस-टू ले गए, जहां उनके परिजनों ने अंतिम दर्शन किए। सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
4 of 9
मृतक सुनील का बेटा प्रिंस
- फोटो : अमर उजाला
पिता की भी हुई थी हादसे में मौत
सुनील के पिता रमेश की भी चार साल पहले श्याम पैलेस के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी थी। मामले में रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
5 of 9
पहले पांच को होना था मुंडन
- फोटो : अमर उजाला
पहले पांच को होना था मुंडन
घायल आकाश ने बताया कि जीजा सुनील ने पहले पांच अक्तूबर को मुंडन संस्कार कराने का प्रोग्राम बनाया था। इस दिन दशहरा होने के कारण ससुरालीजनों ने रविवार को मुंडन कराने की बात बोली तो सुनील मान गए।
विज्ञापन
6 of 9
अहिरवां सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खड़े पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर, पांच की मौत, 10 घायल
आपको बता दें कि कानपुर के चकेरी में अहिरवां फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात तीन बजे एक खड़े पिकअप में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार पांच लोगों की मौत हो गई। दस लोग घायल हो गए। चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हैलट में भर्ती कराया।
विज्ञापन
7 of 9
अहिरवां सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
शव मोर्चरी भिजवाए। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड, ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी समेत सभी उच्चाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उसके बाद घायलों से मिले। उस्मानपुर नौबस्ता निवासी सुनील पासवान(45) की बेटी प्रांसी का रविवार को मुंडन संस्कार था।
8 of 9
अहिरवां सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इसलिए वह शनिवार रात करीब डेढ़ बजे अपनी मां तारा(65) के अलावा अपने पूरे परिवार के साथ पिकअप से विंध्याचल के लिए रवाना हुए। जब वह अहिरवां फ्लाईओवर पर पहुंचे थे तभी पिकअप का एक टायर पंचर हो गया।
चालक आशीष(25) पिकअप का टायर बदलने लगे। टायर बदलने के बाद जब भी गाड़ी बैठ गए और आशीष ने गाड़ी स्टार्ट की। तभी पीछे से एक ट्रक रौंदते हुए गुजर गया। जिसमें तारा, सुनील, आशीष के अलावा तारा की बेटी गुड़िया(40) व सुनील की साली कशिश(17) की मौत हो गई।