उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां सजेती के दौलतपुर गांव में बुधवार को घर के बाहर बैठे युवक ने पुरानी रंजिश में पड़ोसी की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव घसीटकर अपने घर के अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर लिया।
कानपुर में पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने हत्या कर शव को घसीटकर घर में बंद कर लिया। पुलिस ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव कब्जे में लिया और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आक्रोशित ग्रामीणों के सामने पुलिस अधिकारी बेबस दिखे।
कानपुर के सजेती के दौलतपुर गांव में बुधवार को घर के बाहर बैठे युवक ने पुरानी रंजिश में पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव घसीटकर अपने घर में बंद कर लिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी का घर घेर लिया।
दौलतपुर गांव निवासी रवि यादव (22) का गांव के ही मधुराम त्रिपाठी से परिवार की एक युवती से बातचीत को लेकर विवाद चल रहा था। रवि को शक था कि गांव का रहने वाला नमन गुप्ता मधुराम की शह पर उसकी बहन से बात कर रहा था। इस बात को लेकर मधुराम और रवि में रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
2 of 6
ग्रामीणों को समझाते पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर करीब तीन बजे रवि बाइक से जानवरों का चारा लेने के लिए खेत जा रहा था। तभी घर के बाहर खड़े मधुरम और उसके भाइयों शुभम व मयंक की रवि से कहासुनी हो गई। गुस्से में आए मधुराम ने रवि की कनपटी पर पिस्टल लगाकर गोली मार दी। उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने पुलिस को चेताया
यादव बहुल गांव में यादव युवक की हत्या की खबर मिलते ही डीसीपी साउथ भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन हत्या से आक्रोशित लोगों ने पुलिस के पसीने छुड़ा दिए।
विज्ञापन
3 of 6
ग्रामीणों को समझाते पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों को घटनास्थल और आरोपी के घर तक पहुंचने में पांच घंटे लग गए। लोगों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि उन्होंने पुलिस को ही चेतावनी दी कि इंसाफ न हुआ तो इस गांव से एक नहीं कई लाशें उठेंगी।
4 of 6
हत्या के बाद गुस्से में ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों को समझाती रही पुलिस
पुलिस ने जब भीड़ से पीछे हटने को कहा तो वह बवाल पर उतारू हो गई। पुलिस ग्रामीणों को समझाती रही। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस फॉरेंसिक टीम संग हत्यारोपी के घर के भीतर दाखिल हुई और साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
5 of 6
विलाप करते परिजन और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रवि के शव के पास बैठी रही हत्यारोपी की दादी
जिस दादी पर फायरिंग की अफवाह के बाद बवाल शुरू हुआ, उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दादी मधुराम के घर के भीतर रक्त रंजित शव के पास पड़ी खाट पर आराम से बैठी धूप सेंकती दिखाई दे रहीं थी। पुलिस ने दादी का मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट में गोली अथवा किसी भी प्रकार की चोट लगने की बात साबित नहीं हुई है।
हत्या के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी के भाइयों ने परिवार की सुरक्षा की लगाई गुहार
रवि की हत्या के बाद हत्यारोपी अपने भाईयों और परिवार संग छत पर पहुंच गया। पुलिस फोर्स जब हत्यारोपी के घर के बाहर पहुंची तो हत्यारोपी का भाई अपनी व परिवार के लोगों की सुरक्षा की गुहार लगाने लगा। उसने घर के बाहर जमा भीड़ को हटाए जाने के बाद ही हत्यारोपी भाई को सरेंडर कराने की बात कही।