फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: देशभक्ति के रंग में रंगा पुलिस कमिश्नरेट, तिरंगा थामकर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Thu, 13 Aug 2026 01:00 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए गुरुवार को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर की ओर से ‘हर घर तिरंगा यात्रा 2026’ निकाली गई। पुलिस कमिश्नर कार्यालय से शुरू हुई यात्रा में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर लोगों को देश के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर पुलिस, तिरंगा यात्रा - फोटो : amar ujala
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आमजन में देशभक्ति की भावना को प्रज्वलित करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर की ओर से भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा 2026’ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर पुलिस, तिरंगा यात्रा - फोटो : amar ujala
पुलिस कमिश्नर कार्यालय से शुरू हुई इस तिरंगा यात्रा में पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से लेकर जवानों तक ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर देश के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और सम्मान को प्रकट किया।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर पुलिस, तिरंगा यात्रा - फोटो : amar ujala

पुलिस कमिश्नर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा की शुरुआत होते ही पूरा परिसर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। इस दौरान पुलिसकर्मी पूरे उत्साह और गर्व के साथ हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। अधिकारियों ने सड़क मार्ग से गुजरते हुए नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय पर्व का हिस्सा बनने की भावुक अपील की।

4 of 5
कानपुर पुलिस, तिरंगा यात्रा - फोटो : amar ujala

'तिरंगा करोड़ों भारतीयों के गौरव का प्रतीक'

इस मौके पर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान, हमारी राष्ट्रीय अखंडता और करोड़ों भारतीयों के गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को देशभक्ति के सूत्र में बांधना और इस राष्ट्रीय पर्व में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर पुलिस, तिरंगा यात्रा - फोटो : amar ujala

ये अधिकारी रहे मौजूद

देशभक्ति से लबरेज इस कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) दिनेश त्रिपाठी, अपर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) स्नेहा तिवारी, अपर पुलिस उपायुक्त योगेश कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त अर्चना सिंह, आरआई पुलिस लाइन समेत भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।



http://

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें