फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'बेटे का माथा चूम बोली- बड़ी गलती हुई', पति को पीटते-पीटते बेलन टूटा तो बट्टे से किए 26 वार; पप्पू का कत्ल

Sat, 27 Dec 2025 01:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर के बिठूर थाना इलाके में शराब के नशे में विवाद के बाद युवक की पत्नी ने बेरहमी से हत्या कर दी। पति को पीटते-पीटते बेलन टूटा तो आरोपी महिला ने बट्टे से दर्जनों वार किए थे। अब जेल जाने से पहले महिला ने बेटे का माथा चूमा और कहा कि बड़ी गलती हो गई।
विज्ञापन
1 of 11
Kanpur Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर के बिठूर के टिकरा गांव में बुधवार रात शराब के नशे में विवाद पर पति रविशंकर सविता उर्फ पप्पू (45) को उसकी पत्नी वीरांगना ने बेलन से तब तक पीटा जबतक बेलन टूट नहीं गया। इसके बाद बट्टे (सिल पर मसाला पीसने का उपकरण) से करीब दो दर्जन से ज्यादा बार उसके सिर, चेहरे और हाथ पर वार करके हत्या की। 

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। जेल जाने से पहले आरोपी महिला ने बेटे जैन का माथा चूमा और बोली बहुत बड़ी गलती हो गई... मेरे बच्चे का ध्यान रखना। इस मामले में देवर संतोष ने हत्या की एफ दर्ज कराई थी।
 
विज्ञापन

2 of 11
बिठूर हत्याकांड - फोटो : amar ujala
बिठूर इंस्पेक्टर प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया बुधवार देर शाम पति रविशंकर काम से लौटा। उसकी पत्नी वीरांगना भी अपनी बहन के यहां से शराब पीकर आई थी। दोनों में किसी बात को लेकर शराब के नशे में झगड़ा हुआ। रात में दोनों ने एक दूसरे को जमकर पीटा। 
 
विज्ञापन

3 of 11
जानकारी देती मृतक की मां - फोटो : amar ujala
इसी बीच नशे में धुत वीरांगना ने पति रविशंकर को बेलने से पीटने के बाद बट्टे से एक के बाद करीब 26 वार कर लहूलुहान कर दिया था। इसके बाद वीरांगना ने ही रात तीन बजे परिजनों को पति के एक्सीडेंट की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस से महिला भिड़ गई थी। धक्कामुक्की की थी।
 

4 of 11
सीढ़ियों पर पड़े कपड़े - फोटो : amar ujala
दिखा पछतावा, बोली-शराब की लत ने नर्क कर दी जिंदगी
जेल जाने से पहले वीरांगना के चेहरे पर अपने किए का पछतावा दिखा। पुलिसकर्मियों से बोली बहुत बड़ी गलती हो गई। शराब की लत ने जिंदगी नर्क कर दी। 

 
विज्ञापन

5 of 11
घर का आंगन, यहीं हुआ था विवाद - फोटो : amar ujala
अपने देवर संतोष से बोली कि मेरे बेटे जैन की परवरिश अच्छे से करना। जेल जाने के पहले वीरांगना ने बेटे को खूब दुलराया और चेहरे को कई बार चूमा। पुलिस ने बेटे को संतोष के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान मां व बेटा बिलखते दिखे।
विज्ञापन

6 of 11
इसी मकान में हुई है वारदात - फोटो : amar ujala
यह है मामला
बिठूर थानाक्षेत्र के टिकरा गांव में बुधवार रात करीब 12 बजे शराब के नशे में पति-पत्नी में विवाद हो गया। पत्नी वीरांगना ने पति रविशंकर सविता उर्फ पप्पू (45) को बेलन और सिल बट्टे से 26 वार कर मार डाला। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। 
विज्ञापन

7 of 11
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
छोटे भाइयों संतोष और जीतू ने बताया कि भाई रविशंकर टाइल्स, पत्थर लगाने का काम करता था। साल 2019 में उसकी बांदा के तिंदवारी निवासी वीरांगना से शादी हुई थी। उनके चार साल का बेटा जैन (4) है। मां बिटौला व पिता हरीशंकर संग रहते हैं। वह करीब एक किलोमीटर दूर पांच साल से पत्नी और बच्चे के साथ अलग रहता था। पप्पू और वीरांगना दोनों शराब पीते थे।

8 of 11
कानपुर पोस्टमार्टम हाउस - फोटो : amar ujala
इस कारण आए दिन दोनों में विवाद होता था। आरोप है कि वीरांगना रात आठ बजे पनकी निवासी अपनी बहनों के घर से शराब पीकर आई और पप्पू भी काम से घर लौटा। देर रात दोनों में मारपीट होने लगी। पत्नी ने बेलन और सिल बट्टे से ताबड़तोड़ सिर, चेहरे, हाथ, गर्दन में कई वार किए। छीनाझपटी में महिला के सिर पर भी चोट लग गई। खून से लथपथ रविशंकर फर्श पर गिर गया। इसके बाद वीरांगना ने फोन कर पति के एक्सीडेंट में घायल होने की झूठी सूचना दी। वह लोग मौके पर पहुंचे तो वीरांगना घर में फैला खून साफ कर रही थी।
 

9 of 11
पप्पू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। पुलिस रविशंकर को हैलट ले जाने लगी तो वीरांगना ने विरोध किया। काफी जद्दोजहद के बाद रविशंकर को हैलट लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम में शरीर पर 26 वार मिले हैं। अत्यधिक रक्तस्त्राव के बाद कोमा में जाने से मौत हुई है। बिठूर थानाप्रभारी प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया परिजनों के अनुसार शराब पीने के बाद दोनों में विवाद होता था। पत्नी ने ही पति की हत्या की है।

10 of 11
मृतक रविशंकर का फाइल फोटो और आरोपी महिला का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता को लहूलुहान देखकर डर गया बच्चा
माता-पिता के विवाद के बाद वह काफी डर गया था। पिता को लहूलुहान देखकर वह कमरे में छिपकर बैठ गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे किसी तरह बहलाया। बिठूर पुलिस और गांव के लोगों ने बताया कि रविशंकर सविता उर्फ पप्पू शराब पीने का आदी था। महीने में 15 दिन उन दोनों का किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। यही कारण है कि बिठूर थाने और चौकी में वह दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते थे। पुलिस ने बताया कि जानकारी में आया है कि युवक से ज्यादा उसकी पत्नी शराब पीती है। पुलिस के अनुसार, महिला की इस हरकत से उसका पिता भी परेशान था।
 
विज्ञापन

11 of 11
आरोपी महिला का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आंगन में मिले खून के साक्ष्य और जीने पर कपड़े
आंगन में दंपती में मारपीट हुई थी। फॉरेंसिक टीम को वहां खून के साक्ष्य मिले हैं। जीने पर रखे रविशंकर के कपड़े भी रक्त से सने थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें