फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्चे से हैवानियत: दरिंदे ने कुकर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, आंख में ठोंक दी कील, पुलिस की रडार पर ये लोग

Thu, 10 Feb 2022 03:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के नर्वल में हुई नौ साल के बच्चे की हत्या के मामले में हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। बच्चे के साथ कुकर्म करने के बाद सिर पर भारी वस्तु से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने बच्चे की बाईं आंख में ठोंकी गई कील भी निकाली।

उधर, पुलिस आठ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं लेकिन उनके संबंध में कुछ सुराग जरूर हाथ लगे हैं। पुलिस ने अब केस में अप्राकृतिक यौन शोषण व पॉक्सो की धारा बढ़ा दी है। नर्वल थाना क्षेत्र के एक गांव का बच्चा सोमवार दोपहर लापता हो गया था।

मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में नग्न अवस्था में उसका शव पड़ा मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर के पैनल ने पोस्टमार्टम किया और वीडियोग्राफी भी कराई।
विज्ञापन

2 of 5
murder in kanpur - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम में सिर पर वार करने से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस को घटनास्थल पर इस तरह का कोई आलाकत्ल बरामद नहीं हुआ है। आशंका है कि हत्यारे आलाकत्ल अपने साथ ले गए होंगे। पोस्टमार्टम के बाद शव देर शाम गांव पहुंचा। इसके बाद उसे दफना दिया गया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कुकर्म कर प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला, गला भी दबाया
पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने स्लाइड बनाई है। कुछ दिन बाद इसकी रिपोर्ट आएगी। पोस्टमार्टम में कुकर्म की पुष्टि हुई है। दरिंदों ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट (गुदा द्वार) में डंडा भी डाला।

 

4 of 5
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आंखों में कील ठोंकी। सिगरेट से शरीर भी दागा। भारी हथियार से ताबड़तोड़ वार किए और उसको मौत के घाट उतार दिया। रिपोर्ट में यह भी पता चला कि हत्यारों ने गला भी दबाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
परिचित पर शक, गांव के दो युवक रडार पर
अभी तक की जांच में एक बात लगभग स्पष्ट हो गई कि वारदात में पीड़ित परिवार का परिचित ही शामिल है। इस संबंध में पुलिस को साक्ष्य मिले हैं। गांव के दो युवक रडार पर हैं। उनसे पूछताछ चल रही है। हालांकि कुछ लोगों पर बेंजाडीन टेस्ट कराया गया जो निगेटिव आया है। कई और पर टेस्ट होना बाकी है। 

वारदात के खुलासे के लिए सर्विलांस समेत पांच टीमें लगाई गई हैं। कई संदिग्ध हिरासत में हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। कुछ संदिग्ध नंबर भी निकाले गए हैं, जिनकी लोकेशन व अन्य डिटेल पता की जा रही है। - अजीत कुमार सिन्हा, एसपी आउटर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें