कानपुर जिले के नर्वल थाना क्षेत्र के बेहटा सकट गांव में सोमवार से लापता 9 वर्षीय छात्र की नृशंस हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में उसका शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। नौ साल के बच्चे की हत्या करने से पहले आरोपियों ने उसे खूब तड़पाया। उसकी एक आंख बाहर निकाल ली। दूसरी आंख में तीन इंच की कील ठोंक दी। चेहरे पर कई जगह सिगरेट से दागा। उसके जख्म बता रहे थे कि उसको जमकर पीटा गया और नोचा गया। खेत में शव काफी दूर तक घसीटा गया। उसकी गर्दन पर जूते के निशान मिले हैं। आरोपियों ने उसकी गर्दन पर पैर रख उसे जमीन पर रगड़ा था। परिजनों ने शव देखा तो उनकी रूह कांप गई। हर किसी का एक ही सवाल था कि आखिर इतनी बेरहमी से नौ साल के बच्चे को किसने और क्यों मारा। बच्चे से क्या दुश्मनी होगी?
विज्ञापन
2 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराएगी।पोस्टमार्टम होने के बाद यह भी पता चल सकेगा कि बच्चे के साथ कुकर्म हुआ है या नहीं। बेटे की हत्या होने से उसके पिता, मां व अन्य बच्चे डरे हुए हैं। उनका कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है।
विज्ञापन
3 of 6
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
हाल फिलहाल किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ। इसके बावजूद इस तरह से बच्चे को मार देना समझ से परे है। बच्चे के चेहरे पर सिगरेट से दागने के निशान मिले हैं।
4 of 6
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार जो डंडा पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया है उसपर खून के निशान हैं। बच्चे के नाजुक नंग पर भी खून के धब्बे मिले हैं। शक है कि आरोपियों ने डंडा बच्चे के नाजुक अंग में डाल दिया होगा।
विज्ञापन
5 of 6
murder in kanpur
- फोटो : अमर उजाला
करीबी के शामिल होने का शक
पुलिस आसपास के लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। अब तक की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उससे आशंका है कि नशेबाजों ने कुकर्म करने के बाद बच्चे की हत्या की। वारदात के पीछे किसी करीबी के होने का शक है। सर्विलांस की टीम संदिग्ध नंबरों का पता कर रही है।
पुलिस ने बरती लापरवाही
जब बच्चा लापता हुआ तो परिजन सोमवार शाम पुलिस चौकी पहुंचे। जहां से उनको थाने भेजा गया। थाने में प्रार्थना पत्र लेने के बाद पुलिसकर्मी परिजनों से बोले कि ठीक है हम जांच कर रहे हैं, तब तक तुम लोग उसकी तलाश करो। जिसके बाद परिजन वापस आ गए। बच्चे की मां ने बताया कि पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। जब मंगलवार सुबह बच्चे का शव मिल गया तब पुलिस पहुंची। इतनी गंभीर घटना में भी पुलिस ने लापरवाही बरती।