सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
परिचित पर शक, गांव के दो युवक रडार पर
अभी तक की जांच में एक बात लगभग स्पष्ट हो गई कि वारदात में पीड़ित परिवार का परिचित ही शामिल है। इस संबंध में पुलिस को साक्ष्य मिले हैं। गांव के दो युवक रडार पर हैं। उनसे पूछताछ चल रही है। हालांकि कुछ लोगों पर बेंजाडीन टेस्ट कराया गया जो निगेटिव आया है। कई और पर टेस्ट होना बाकी है।
वारदात के खुलासे के लिए सर्विलांस समेत पांच टीमें लगाई गई हैं। कई संदिग्ध हिरासत में हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। कुछ संदिग्ध नंबर भी निकाले गए हैं, जिनकी लोकेशन व अन्य डिटेल पता की जा रही है। - अजीत कुमार सिन्हा, एसपी आउटर