फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Murder Case: हर कदम पर आंख मूंदे रही पुलिस, शिकायत को भी किया नजरअंदाज, लापरवाही से मारा गया गोविंद

Fri, 08 Jul 2022 07:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गोविंद हत्याकांड में पुलिस की एक और लापरवाही सामने आई है। दरअसल, जिस दिन गोविंद गायब हुआ था, उसी दिन बहन ने नवाबगंज थाने में सूचना दी थी। लेकिन पुलिस ने लापरवाही बरती और शिकायत को नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
1 of 6
गोविंद हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में  हुए गोविंद हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को भले ही पुलिस कमिश्नर ने 50 हजार के इनाम घोषणा की हो लेकिन नवाबगंज थाने में तैनात दरोगा की ओर से बरती गई लापरवाही गोविंद को मौत के मुंह तक ले गई। समय रहते सूचना मिलने पर भी थाना पुलिस ने चिरपरिचित टरकाने वाला रवैया अपनाया था। इसी के कारण गोविंद की जान नहीं बच पाई।

दरअसल, गत शुक्रवार की शाम नवाबगंज ख्योरा निवासी गोविंद वर्मा लापता हुआ था। रात करीब 10 बजे उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। वह कभी इतनी देर तक घर से बाहर नहीं रहता था। रात तक घर न लौटने पर गोविंद की बहन निशा रात करीब 12 बजे नवाबगंज थाने पहुंची थी। आरोप है कि जब निशा ने थाने में मौजूद अधेड़ उम्र के दरोगा से भाई के लापता होने की बात कही, तो दरोगा ने अगले दिन गोविंद का फोटो और तहरीर लेकर आने की बात कही।
विज्ञापन

2 of 6
सीसीटीवी फुटेज देखती बहन - फोटो : अमर उजाला
निशा गुहार लगाती रही, लेकिन दरोगा ने एक न सुनी। थक हारकर निशा लौट गई। उसके दो घंटे बाद जब उन्नाव के सिविल लाइंस स्थित एटीएम से रुपये निकलने का मैसेज गोविंद के पिता के फोन पर आया तो घरवाले हतप्रभ रह गए। इसपर निशा ने थाने में फोन कर दरोगा को बताया कि गोविंद के डेबिट कार्ड से उन्नाव में रकम निकाली गई है। इसके बावजूद पुलिस टस से मस नहीं हुई।
विज्ञापन

3 of 6
गोविंद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को अकबरपुर में गोविंद का शव मिला। रविवार को पुलिस शिनाख्त कर पाई। गुरुवार को खुलासा हुआ कि छह दोस्तों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। जब वह एटीएम से पैसे निकाल चुका था। गोविंद के परिजनों को पुलिस के खुलासे पर अब भी यकीन नहीं है। उन्होंने जिम्मेदार पुलिस अफसर पर कार्रवाई की मांग भी की है। हत्या से पहले गोविंद की अंगूठी और चेन लूटी गई थी, जिसे पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। न ही जेवरात खरीदने वाला पुलिस के गिरफ्त में है।

4 of 6
शादी समारोह में शामिल गोविंद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि देर रात गोविंद के खाते से तीन बार में उन्नाव के सिविल लाइन स्थित एचडीएफसी व टाटा के  एटीएम मशीन से 20 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। इसके बाद भी पुलिस ने उसकी तलाश करने की जहमत नहीं उठाई। तीन जुलाई को उसका शव कानपुर देहात के अकबरपुर रनियां क्षेत्र में पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस उनकी शिकायतों को नजरअंदाज न करते हुए उसकी तलाश करती, तो शायद गोविंद की जान बच जाती।
विज्ञापन

5 of 6
गोविंद हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
कहां गए गोविंद के लूटे गए जेवरात
पुलिस का दावा है कि हत्यारोपियों ने सीएनजी पेट्रोल पंप के पास गोविंद को तमंचा सटा उसी गाड़ी में बंधक बना लिया। इसके बाद पास के हार्डवेयर की दुकान से टेप खरीदकर उसके मुंह पर लगा दिया। जिससे कि वह शोर न मचा सके। फिर गोविंद की अंगूठी व चेन लूट ली। इसके बाद उसे 20 हजार रुपये में बेच दिए। ऐसे में सवाल यह उठता है कि यदि हत्यारोपियों ने उसके जेवरात बेचे तो किसको और कहां बेचे। जेवरात खरीदने वाले की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई। जेवरात बरामद करने चाहिए थे।
 
गोविंद हत्याकांड के मामले में जांच कराई जाएगी। अगर पुलिसकर्मियों की लापरवाही पाई गई, तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।  -विजय सिंह मीणा, पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोविंद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की लापरवाही के चलते इनकी भी गई जान

  • 22 जून 2020 को बर्रा निवासी लैब टेक्नीशियन संजीत यादव की गई थी जान। लापरवाही पर तत्कालीन एसपी साउथ समेत आठ पुलिस कर्मी हुए थे निलंबित।
  • 9 मई 2022 को नवाबगंज पुलिस की लापरवाही के चलते स्वरूनगर स्थित के आशा ज्योति केंद्र में उन्नाव के मगरवारा निवासी सुदामा ने फांसी लगाकर दी जान।
  • 18 अक्तूबर 2021 को पनकी के रतनपुर चौकी के पास भाजपा कार्याकर्ता की अजय तिवारी की हत्या। लापरवाही में चौकी प्रभारी समेत दो सिपाही निलंबित।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें