कानपुर देहात में परिजनों ने फिरौती मांगने का ऑडियो अमर उजाला को सौपा है। अपहर्ता की ब्रजेश के चचेरे भाई सर्वेश से दो बार में महज 68 सेकेंड बात हुई थी। 17 जुलाई की सुबह 9:40 बजे अपहर्ता ने पहली पर सर्वेश को फिरौती के लिए कॉल किया।
विज्ञापन
2 of 6
ब्रजेश हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
अपहर्ता : पुलिस को फोन नहीं करना, सुन रहे हो, पुलिस को फोन नहीं करना। ब्रजेश हमारे पास है।
सर्वेश : अच्छा
अपहर्ता : 20 लाख का इंतजाम करो, ठीक। पुलिस को सूचना की तो मार दूंगा इसे।
सर्वेश : चलो भाई साहब, फोन लगाएं तो फोन रिसीव कर लेना।
अपहर्ता : ठीक।
सर्वेश : हैलो।
अपहर्ता : हैलो।
सर्वेश : हां भाई।
विज्ञापन
3 of 6
ब्रजेश हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
अपहर्ता: पांच दिन के अंदर पैसे का इंतजाम कर लो। इसके पहले पुलिस को सूचना नहीं करना। पुलिस को सूचना की तो मैं मार दूंगा इसे।
सर्वेश: ऐसा न करना, हम बता रहे। वो हम कर लेंगे। ठीक है। ऐसे वो न करना भाई साहब।
4 of 6
ब्रजेश हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
अपहर्ता : पांच दिन बाद फोन करूंगा। पांच दिन तक कोई कॉल नहीं हो सकती है।
सर्वेश : नहीं, थोड़ा हम तुमसे संपर्क रखेंगे।
अपहर्ता : ठीक है इस नंबर पर मेरा फोन आ जाएगा। डन।
विज्ञापन
5 of 6
ब्रजेश हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
दरोगा की पिस्टल छीनकर फायर करने की रिपोर्ट
कानपुर देहात के चौरा गांव के ब्रजेश पाल के अपहरण और हत्या के आरोपी कान्हाखेड़ा के सुबोध सचान के खिलाफ दरोगा ने पिस्टल छीनकर फायर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाल ने सुबोध पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया है कि मंगलवार शाम को ब्रजेश का मोबाइल बरामद कराने के बाद पुलिस सुबोध को लेकर कोतवाली आ रही थी।
बील्हापुर रेलवे क्रासिंग के पास उसने गाड़ी रोकने की बात कही। कहा कि यहीं पर उसने सिम व ब्रजेश की चप्पल फेंकी थी। जैसे ही गाड़ी रुकी दरोगा राकेश कुुमार की पिस्टल छीनकर भागने लगा। कुछ दूर जाते ही पुलिस पर फायरिंग कर दी। एएसपी अनूप कुमार व कोतवाल ने भी फायरिंग की। इससे उसके पैर में गोली लगी।