फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalindi Express: ट्रेन को डिरेल करने की साजिश में पाकिस्तानी कनेक्शन! लोन वुल्फ अटैक का शक; जारी हुआ था अलर्ट

Tue, 10 Sep 2024 09:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 15
Kanpur kalindi express - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिल्हौर के पास कालिंदी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश के पीछे आतंकी संगठन आईएस के खुरासान माड्यूल पर जांच एजेंसियों को शक गहराता जा रहा है। इसी वजह से आईबी, एनआईए, यूपी एटीएस समेत कई एजेंसियों ने कानपुर में डेरा डाल दिया है और साजिश से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल एजेंसियों को कोई अहम सुराग नहीं मिला है, लेकिन माना जा रहा है कि यह रेलवे पर लोन वुल्फ अटैक की कोशिश है।
विज्ञापन

2 of 15
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, बीते दिनों जांच एजेंसियों को इस बाबत एक अलर्ट भी मिला था, जिसमें देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और रेलवे को निशाना बनाए जाने की चेतावनी दी गई थी। कानपुर में बीते एक माह में रेलवे ट्रैक को क्षतिग्रस्त करके ट्रेन को बेपटरी करने की दो साजिश सामने आने के बाद खुरासान माड्यूल शक के दायरे में है। 

 
विज्ञापन

3 of 15
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
इस माड्यूल ने वर्ष 2017 में भोपाल रेलवे स्टेशन पर पैंसेजर ट्रेन में टाइम बम रखा था, जिसमें विस्फोट होने से कई यात्री घायल हो गए थे। इसके बाद तेलंगाना एटीएस की खुफिया जानकारी पर यूपी एटीएस ने लखनऊ में माड्यूल के सदस्य सैफुल्ला को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। 

 

4 of 15
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
उसके पास सिलिंडर बम बनाने का सामान और आईईडी आदि मिला था। वहीं वर्ष 2017 में कानपुर देहात के पुखरायां में भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस पर भी इसी तरह निशाना बनाया गया था। इसकी जांच एनआईए को दी गई थी। 

 
विज्ञापन

5 of 15
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
इसमें आईईडी का इस्तेमाल करने के सुराग मिले थे। इसके तार बिहार के मोतिहारी में हुए रेल हादसे के आरोपियों से जुड़े थे। साथ ही, दुबई में कारोबार करने वाले नेपाल के शमशुलहुदा का नाम सामने आया था, जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा था।


 
विज्ञापन

6 of 15
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
सुनसान और झाड़ियों वाला इलाका चुना
जहां कालिंदी एक्स्प्रेस सिलिंडर से टकराई, वहां आसपास घनी झाड़ियां हैं। इसके अलावा कोई दुकान या इमारत नहीं है। ऐसा स्थान इसलिए चुना ताकि उन्हें कोई देख न सके और वे इत्मिनान से अपने मंसूबों को अंजाम दे सकें।

 
विज्ञापन

7 of 15
Kanpur kalindi express - फोटो : अमर उजाला
219 कैमरों की फुटेज जुटाए
कालिंदी एक्सप्रेस को उड़ाने की साजिश रचने के मामले की जांच में लगी छह टीमों ने अब तक निवादा टोल प्लाजा समेत अलग-अलग जगह लगे 219 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जुटा लिए हैं। इसके अलावा सर्विलांस और एलआईयू की टीम भी अपने स्तर पर जांच कर रही है। रेल पटरियों से छेड़छाड़ जैसे मामलों में पहले भी पकड़े जा चुके लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।

 

8 of 15
Kanpur kalindi express - फोटो : अमर उजाला
आईईडी का इस्तेमाल करने के सुराग मिले थे
वहीं वर्ष 2017 में कानपुर देहात के पुखरायां में भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस पर भी इसी तरह निशाना बनाया गया था। इसकी जांच एनआईए को दी गई थी। इसमें आईईडी का इस्तेमाल करने के सुराग मिले थे। इसके तार बिहार के मोतिहारी में हुए रेल हादसे के आरोपियों से जुड़े थे। साथ ही, दुबई में कारोबार करने वाले नेपाल के शमशुलहुदा का नाम सामने आया था, जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा था।

 

9 of 15
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
बर्राजपुर में 2019 में भी कालिंदी की बोगी में हुआ था धमाका
कानपुर-फर्रुखाबाद रेलरूट पर चलने वाली कालिंदी एक्सप्रेस को पहले भी बर्राजपुर रेलवे स्टेशन पर निशाना बनाया जा चुका है। कानपुर से दिल्ली जा रही कालिंदी एक्सप्रेस में 21 फरवरी 2019 को उस समय तेज धमाका हुआ था जब अनवरगंज से चलकर गाड़ी स्टेशन पर पहुंची थी। धमाके में आधा दर्जन से अधिक यात्री मामूली रूप से घायल हुए थे। 

 

10 of 15
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
उस समय भी आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस ने कई दिनों तक जांच पड़ताल कर शिवराजपुर के मक्कापुरवा गांव के कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया गया था, लेकिन धीरे-धीरे मामला ठंडे बस्ते में चला गया। यही नहीं, इसके अलावा बिल्हौर क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर भी ट्रेनें निशाना बन चुकी हैं।

 

11 of 15
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
लोन वुल्फ अटैक का शक    
बीते दिनों में रेलवे को निशाना बनाने के कई मामले सामने आने के बाद इसमें आतंकी संगठनों की भूमिका को नकारा नहीं जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक आईएस और आईएसआई के इशारे पर ट्रेनों पर लोन वुल्फ अटैक किया जा रहा है। इसमें कट्टरपंथियों के साथ पैसा लेकर घटना को अंजाम देने वाले भी शामिल हो सकते हैं।
 

12 of 15
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
हर पहलू की कर रहे जांच
डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि कानपुर में ट्रेन को निशाना बनाने के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। आईजी एटीएस नीलाब्जा चौधरी समेत अधिकारियों ने मौके पर जाकर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है।
 

13 of 15
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में ट्रैक पर भरा सिलिंडर रख कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की साजिश
उत्तर प्रदेश के अनवरगंज-कासगंज रूट पर कानपुर से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस (14117) रविवार रात पलटने से बच गई। ट्रैक पर भरा सिलिंडर रख ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश रची गई थी। बर्राजपुर और बिल्हौर के बीच 100 किमी की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन जब सिलिंडर से टकराई तो तेज आवाज हुई। इसके बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। रेलवे और आरपीएफ अधिकारियों को घटनास्थल से सिलिंडर के अलावा कांच की बत्ती लगी बोतल, माचिस और एक संदिग्ध झोला मिला। 

 

14 of 15
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के आरपीएफ इंस्पेक्टर ओपी मीणा ने ड्रैगन और सर्च लाइट की मदद से रेलवे ट्रैक और आसपास झाड़ियों की जांच की। आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट एमएस खान ने बताया कि मौके से भरा हुआ एलपीजी सिलिंडर, माचिस, बोतल और अन्य संवेदनशील वस्तुएं बरामद हुई हैं। 

 
विज्ञापन

15 of 15
Kanpur kalindi express - फोटो : अमर उजाला
साबरमती एक्सप्रेस हादसे की जांच जारी
कानपुर के पनकी में वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस 17 अगस्त को बोल्डर से टकरा गई थी, जिससे ट्रेन के सभी डिब्बे पटरी से उतर गए थे। ट्रैक के पास से लोहे का एंगल मिला था। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इस मामले की जांच अभी चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें