फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंदी हादसा: डबल प्लान…ताकि धमाके की चपेट में आएं कई बोगियां, IS के खुरासान माड्यूल पर शक, ऐसे समझिए साजिश

Tue, 10 Sep 2024 06:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 12
Kalindi Express - फोटो : amar ujala
कानपुर में रविवार रात कालिंदी एक्सप्रेस को दुर्घटनाग्रस्त करने के लिए बड़ी साजिश रची गई थी। साजिशकर्ताओं ने बर्राजपुर स्टेशन के आगे ट्रैक पर बिछी गिट्टी को हटाकर सिलिंडर गाड़ दिया था। इसके अलावा पास में पेट्रोल बम व बारूद भी रख दिया, ताकि धमाके की चपेट में कई बोगियां आ जाएं और व्यापक पैमाने पर जनहानि हो।

इस साजिश के पीछे जांच एजेंसियों को आईएसआईएस के खुरासान माड्यूल का हाथ होने की आशंका है। एनआईए की पांच सदस्यीय टीम व एटीएस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। कालिंदी एक्सप्रेस रविवार शाम 7.24 बजे भिवानी के लिए निकली थी। रात करीब 8.35 बजे बर्राजपुर स्टेशन पार करने के बाद जैसे ही आगे बढ़ी, ट्रेन पटरी के बीच में रखे गैस से भरे हुए सिलिंडर से टकरा गई।
विज्ञापन

2 of 12
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
तीन घंटे 25 मिनट में दिया वारदात को अंजाम
चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। गनीमत रही कि ट्रेन से टकराने के बाद गैस से भरा सिलिंडर ट्रैक से छिटककर दूर जा गिरा। जिससे किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इससे पहले शाम 5:12 बजे कासगंज-अनवरगंज एक्सप्रेस इसी रूट से गुजरी थी। दो ट्रेनों के बीच के तीन घंटे 25 मिनट समय अंतराल के दौरान साजिशकर्ताओं ने पूरी वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

3 of 12
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
इसी ओर इशारा कर रही हैं ये सामग्रियां
कानपुर जोन में इससे पहले फर्रुखाबाद में पटरी पर लकड़ी के बोटे रखकर ट्रेन का बेपटरी करने की कोशिश की गई थी। मौके पर जांच करने पहुंचे आईजी एटीएस नीलाब्जा चौधरी ने भी इस घटना को साजिश बताया है। घटनास्थल के पास मिली पेट्रोल से भरी बोतल, झोले में मिली बारूद जैसी सामग्री भी इसी ओर इशारा कर रही हैं।

4 of 12
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
14 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
मौके पर पहुंची एनआईए एटीएस, एसटीएफ, आईबी आदि एजेंसियों ने भी जांच शुरू कर दी है। रेलवे के बरेली डिवीजन के इंजीनियर की तहरीर पर शिवराजपुर थाने में एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस दो हिस्ट्रीशीटर समेत 14 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था हरीश चंदर के मुताबिक सोमवार को जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

5 of 12
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
रेलवे पर लोन वुल्फ अटैक की कोशिश
वहीं इस साजिश के पीछे आतंकी संगठन आईएस के खुरासान माड्यूल पर जांच एजेंसियों को शक गहराता जा रहा है। फिलहाल एजेंसियों को कोई अहम सुराग नहीं मिला है, लेकिन माना जा रहा है कि यह रेलवे पर लोन वुल्फ अटैक की कोशिश है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि कानपुर में ट्रेन को निशाना बनाने के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

6 of 12
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला

फोरेंसिक जांच में मिले संकेतों से समझिए इस बड़ी साजिश को

1.धमाके की चिंगारी पेट्रोल बम व बारूद तक लाने का था प्लान
ट्रैक पर सिलिंडर को इसलिए गाड़ा गया ताकि ट्रेन उससे टकरा कर पलट जाए अथवा सिलिंडर में ब्लास्ट हो जाए। इसके अलावा पेट्रोल बम की सुतली को सिलिंडर की नोजल से जोड़ दिया गया था और ट्रैक के पास बारूद भी रख दिया गया। मंशा यह थी सिलिंडर से टकराने के बाद अगर वह नहीं फटा तो रगड़ से चिंगारी पेट्रोल बम व बारूद तक पहुंच जाए।
विज्ञापन

7 of 12
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
2. धमाकों से पूरी ट्रेन चपेट में आती
सिलिंडर अथवा पेट्रोल बम व विस्फोटक में धमाके हो जाते तो पूरी ट्रेन विस्फोट की चपेट में आ जाती, जिससे बड़े पैमाने पर जनहानि हो सकती थी। मौके पर मिला विस्फोटक पदार्थ प्रथम दृष्टया जांच में अमोनियम नाइट्रेट बताया गया है। एक्सप्लोसिव एक्सपर्ट राहुल देव का कहना है कि घटनास्थल से मिला पीला पाउडर गंधक है और सफेद पाउडर कैल्शियम, एलम या घातक केमिकल हो सकता है। इन सभी को मिला कर धमाका किया जा सकता है।

8 of 12
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
आईएस के खुरासान माड्यूल पर शक
बिल्हौर के पास कालिंदी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश के पीछे आतंकी संगठन आईएस के खुरासान माड्यूल पर जांच एजेंसियों को शक गहराता जा रहा है। इसी वजह से आईबी, एनआईए, यूपी एटीएस समेत कई एजेंसियों ने कानपुर में डेरा डाल दिया है और साजिश से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल एजेंसियों को कोई अहम सुराग नहीं मिला है, लेकिन माना जा रहा है कि यह रेलवे पर लोन वुल्फ अटैक की कोशिश है।

9 of 12
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन को बेपटरी करने की दो साजिश
दरअसल, बीते दिनों जांच एजेंसियों को इस बाबत एक अलर्ट भी मिला था, जिसमें देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और रेलवे को निशाना बनाए जाने की चेतावनी दी गई थी। कानपुर में बीते एक माह में रेलवे ट्रैक को क्षतिग्रस्त करके ट्रेन को बेपटरी करने की दो साजिश सामने आने के बाद खुरासान माड्यूल शक के दायरे में है।

10 of 12
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
सैफुल्ला को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था
इस माड्यूल ने वर्ष 2017 में भोपाल रेलवे स्टेशन पर पैंसेजर ट्रेन में टाइम बम रखा था, जिसमें विस्फोट होने से कई यात्री घायल हो गए थे। इसके बाद तेलंगाना एटीएस की खुफिया जानकारी पर यूपी एटीएस ने लखनऊ में माड्यूल के सदस्य सैफुल्ला को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। उसके पास सिलिंडर बम बनाने का सामान और आईईडी आदि मिला था।

11 of 12
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
आईईडी का इस्तेमाल करने के सुराग मिले थे
वहीं वर्ष 2017 में कानपुर देहात के पुखरायां में भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस पर भी इसी तरह निशाना बनाया गया था। इसकी जांच एनआईए को दी गई थी। इसमें आईईडी का इस्तेमाल करने के सुराग मिले थे। इसके तार बिहार के मोतिहारी में हुए रेल हादसे के आरोपियों से जुड़े थे। साथ ही, दुबई में कारोबार करने वाले नेपाल के शमशुलहुदा का नाम सामने आया था, जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा था।
विज्ञापन

12 of 12
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
लोन वुल्फ अटैक का शक
बीते दिनों में रेलवे को निशाना बनाने के कई मामले सामने आने के बाद इसमें आतंकी संगठनों की भूमिका को नकारा नहीं जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक आईएस और आईएसआई के इशारे पर ट्रेनों पर लोन वुल्फ अटैक किया जा रहा है। इसमें कट्टरपंथियों के साथ पैसा लेकर घटना को अंजाम देने वाले भी शामिल हो सकते हैं। डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि कानपुर में ट्रेन को निशाना बनाने के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें