यूपी के रायबरेली में खीरों थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में कानपुर निवासी एक महिला की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
रायबरेली के निहस्था गांव में बुधवार देर रात दो कारों की टक्कर में कानपुर निवासी सुशीला (60) की मौत हो गई। जबकि अन्य सात लोग घायल हो गए। घायलों के नाम कामता प्रसाद (68), सुशीला(50), कलावती(55), मंजू सोनी(40), रेहान(33), अब्दुल(70), नजीबउल्ला(29) हैं।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
कानपुर के कल्याणपुर स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी लोग अपने संबंधी जलालपुर धई निवासी संतोष सोनी के घर से तेरहवीं में शामिल होकर लौट रहे थे।
4 of 5
डेमो पिक
रायबरेली के निहस्था गांव के पास ही कार की टक्कर सामने से आ रही कार से हो गई। हादसे में कार सवार सुशीला की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गयी। महिला की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।