फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स हॉस्टल प्रकरण: वार्डन ने मामला दबाया, पुलिस की लापरवाही से डिलीट हुए वीडियो, छात्राएं छोड़ रहीं हॉस्टल

Fri, 30 Sep 2022 09:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
girls hostel case - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के काकादेव में साईं निवास गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाने के मामले में वहां की वार्डेन सीमा पाल ने मामले को दबाने का प्रयास किया था। छात्राओं को धमकाया भी, जिससे मामला बाहर न जाए। यह भी कहा कि जो हुआ उसे भूल जाओ। हालांकि छात्राएं नहीं मानीं।

उन्होंने जमकर हंगामा किया और पुलिस को जानकारी दी। छात्राओं का आरोप है कि 112 की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ऋषि का मोबाइल वापस कर दिया था, जिसके बाद उसने सारे अश्लील वीडियो व फोटो डिलीट कर दिए। इसलिए ये पुलिसकर्मी भी सवालों के घेरे में आ गए हैं।

विज्ञापन

2 of 6
girls hostel case - फोटो : अमर उजाला

छात्राओं को है खुद के वीडियो के वायरल होने का डर
घटना के बाद से डरी-सहमीं छात्राओं ने हॉस्टल छोड़ दिया है। सभी को डर है कि आरोपी ने कहीं उनका वीडियो तो नहीं बनाया है। उन्हें उसके वायरल होने का डर है। हालांकि पुलिस अफसरों ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि आरोपी का मोबाइल कब्जे में है। उसका डाटा गोपनीय रखा जाएगा।

विज्ञापन

3 of 6
girls hostel case - फोटो : अमर उजाला
आठ साल से काम कर रहा है आरोपी
एसीपी कल्याणपुर ने बताया कि आरोपी ऋषि सर्वोदय नगर का रहने वाला है। वह करीब आठ वर्षों से हॉस्टल में काम कर रहा है। वहीं पर वह रुकता था। पुलिस को आशंका है कि इस बार तो आरोपी पकड़ लिया गया है, लेकिन पूरी संभावना है कि ऐसी करतूत वह पहले भी कर चुका होगा। इसलिए उससे सख्ती से पूछताछ जारी है, जिससे सभी तथ्य स्पष्ट हो सकें।

4 of 6
girls hostel case - फोटो : अमर उजाला
हॉस्टल खाली कर जा रहीं छात्राएं
घटना के बाद से छात्राएं डरी सहमी हैं। हर कोई किसी दहशत में हैं। सभी को अपने-अपने बारे में आशंका हो रही है कि कहीं उनका वीडियेा या फोटो आरोपी ने नहीं बना लिया। हालांकि पुलिस अफसरों ने उन सभी को समझाया कि वह डरें नहीं। आरोपी का मोबाइल कब्जे में है। उसका डाटा गोपनीय ही रखा जाएगा। वारदात से खौफ में आईं छात्राओं में से अधिकतर देर रात तक हॉस्टल छोड़कर चली गई हैं। कुछ अभी भी रह रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
इसलिए पुलिस पर उठे सवाल
छात्राओं ने बताया कि उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिस पर यूपी 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। छात्राओं का आरोप है कि पूछताछ करने के बाद पुलिसकर्मियों ने ऋषि का मोबाइल वापस कर दिया, जिसके बाद उसने अश्लील वीडियो व फोटो डिलीट कर दिए। इसलिए ये पुलिसकर्मी भी सवालों के घेरे में आ गए हैं। आखिर इतनी बड़ी लापरवाही वह कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला
मालिक कौन, अब तक पता नहीं
हॉस्टल में एक नेम प्लेट लगी है, जिसमें सुरेंद्र नाथ तिवारी, पुलिस अधीक्षक कानपुर लिखा है। सबसे ऊपर अस्थायी निवास भी लिखा हुआ है। सुरेंद्र नाथ कानपुर में तैनात भी रहे हैं। वर्तमान में वह बुलंदशहर में एसपी सिटी हैं। आशंका हुई कि हॉस्टल कहीं उनका तो नहीं है। इस पर जब उनसे बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि हॉस्टल से उनका कोई संबंध नहीं है। बोर्ड किसने और क्यों लगाया, ये नहीं पता। इधर पुलिस अब तक यह पता नहीं कर सकी है कि हॉस्टल का मालिक कौन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें